विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 06, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जालंधर में शादी करके दूल्हे को ले गई कनाडा, वहां जाकर दूसरे के साथ ले लिए फेरे

By Pankaj DwivediEdited By:
Published: Sat, 06 Mar 2021 08:50 AM (IST)

जालंधर में लड़की की शादी शाहकोट के लड़के से हुई। लड़के पक्ष ने सारा पैसा लगाया और कनाडा जाकर लड़की ...और पढ़ें

लड़के और उसके परिजनों ने लड़की और उसके घरवालों के खिलाफ एसएसपी को शिकायत दी है।
लड़के और उसके परिजनों ने लड़की और उसके घरवालों के खिलाफ एसएसपी को शिकायत दी है।

जालंधर, जेएनएन। कुछ साल पहले अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म आई थी नमस्ते लंदन। उस फिल्म में भारत घूमने आई कैटरीना कैफ की शादी अक्षय कुमार से हो जाती है। शादी के बाद कैटरीना अक्षय को विदेश ले जाती है। वहां जाकर पता चलता है कि लड़की किसी और से शादी करना चाहती है। इस फिल्म का सीक्वेल जालंधर के शाहकोट में हुआ। यहां एक लड़की की शादी शाहकोट के लड़के से हुई। लड़के पक्ष ने सारा पैसा लगाया और कनाडा जाकर लड़की ने यह कहकर लड़के को छोड़ दिया कि वह कनाडा में किसी और से शादी करना चाहती है। बाद में जालंधर आकर लड़के और उसके परिजनों ने लड़की और उसके परिवारवालों के खिलाफ एसएसपी को शिकायत दी।

शाहकोट के दलबीर सिंह ने बताया कि अपने अपने गांव में खेतीबाड़ी करता है और उसका बेटा बूटा सिंह भी उसके साथ काम करता है। उसका बेटा कनाडा में काम के लिए जाना चाहता था। गत दिनों उनका एक जानकार रौंता गांव निवासी हरजिंदर उनके पास आया। उसने कहा कि उसकी बेटी संदीप आईलेट्स कर चुकी है। यदि उसकी शादी बूटा सिंह के साथ हो जाए तो दोनों कनाडा में सेटल हो जाएंगे।

लड़के के पिता ने किया सारा खर्च, खेतीबाड़ी की मशीनें बेची

इसके बाद उसने लड़की का स्टडी वीजा अप्लाई कर दिया गया और उन्होंने अपने पास से लड़की की फीस भरी। बाद में खेती में इस्तेमाल होने वाली मशीनें आधे दाम में बेच दीं और लड़की के अकाउंट में पैसे जमा करवाए। इसके बाद और पैसों की जरूरत पड़ी तो उन्होंने अपने रिश्तेदारों से कर्जा लिया और लड़की के अकाउंट में बाकी पैसे जमा करवा दिए। पैसे मिलने के बाद शादी हो गई। शादी के बाद लड़की ने सुहागरात मनाने से मना कर दिया और कहा कि वो कनाडा में जाकर हनीमून मनाएगी। लड़का भी मान गया। उसके बाद लड़की और बूटा सिंह कनाडा चले गए। वहां पर जाकर पता चला कि लड़की तो पहले से ही कनाडा में किसी और से शादी करना चाहती थी। उन्होंने इसकी शिकायत लड़की के पिता से की तो पहले तो वो पैसे देने के लिए मान गया लेकिन बाद में मुकर गया। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है।