कर्फ्यू के बीच आई दिल तोड़ देने वाली ख़बर, शादी टूटने से दुखी युवती ने दुखी होकर दे दी जान
परिवार वालों ने लड़के के परिवार पर दहेज मांगने और परेशान करने का आरोप लगाया है। थाना सात की पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जालंधर, जेएनएन। शहर में लगे कर्फ्यू के कारण एक दिल तोड़ देने वाला मामला सामने आया है। शादी टूटने से दुखी होकर गढ़ा के फग्गू मोहल्ला की 24 साल की हिमानी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार वालों ने लड़के के परिवार पर दहेज मांगने और परेशान करने का आरोप लगाया है। थाना सात की पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिमानी के भाई योगेश ने बताया कि वह ड्राइवर है। उसकी तीन बहनें और एक भाई है। बड़ी बहन हिमानी की शादी फगवाड़ी मोहल्ला गढ़ा के रहने वाले एक युवक से तय हुई थी। 29 मार्च को शादी थी लेकिन कर्फ्यू लगा होने के कारण शादी टल गई। योगेश ने आरोप लगाया कि लड़के वाले उनसे दहेज की मांग करते थे और जोर दे रहे थे। वे दहेज का सामान जल्द मांग रहे थे। कर्फ्यू लगा होने के कारण वह इस समय सामान देने में असमर्थ था।
शादी से इनकार करने पर दी हिमानी ने जान
हिमानी ने वीरवार को इस बारे में लड़के से बात की तो उसने गलत शब्द कह दिए। इसकी शिकायत करने के लिए उसने लड़के की मां को फोन कर दिया। इसके बाद उन्होंने शादी करने से इनकार कर दिया। योगेश ने बताया कि वह और उनका पूरा परिवार लड़के के घर मनाने गए लेकिन वह नहीं माना। शुक्रवार शाम करीब छह बजे इसी बात से दुखी होकर हिमानी ने घर के कमरे में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें