विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जालंधर में शॉर्ट सर्किट से अचानक लगी आग, बचने के लिए छत से कूदी बुजुर्ग महिला, सिर में चोट लगने से मौत

Published: Thu, 29 Jan 2026 02:25 PM (IST)

जालंधर की रामामंडी स्थित प्रोफेसर कॉलोनी में एक घर में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। आग से घबराकर ...और पढ़ें

कैप्शन: आग से बचने के लिए छत से कूदी महिला की मौत (फाइल फोटो)

कैप्शन: आग से बचने के लिए छत से कूदी महिला की मौत (फाइल फोटो)


HighLights

  1. शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग

  2. बुजुर्ग महिला ने आग से बचने छत से लगाई छलांग

  3. सिर में चोट लगने से इलाज के दौरान हुई मौत

संवाद सहयोगी, जालंधर। रामामंडी की प्रोफेसर कॉलोनी में स्थित एक घर में बुधवार सुबह शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। आग लगने के दौरान घर में मौजूद 77 वर्षीय बुजुर्ग महिला परमजीत कौर घबरा गईं और उसने आग से बचने के चक्कर में छत से नीचे छलांग लगा दी। छत से नीचे गिरने के दौरान महिला का सिर जमीन में लगा और वह गंभीर जख्मी हो गई, जिसके इलाज के लिए घर के नीचे रहती किराएदार और आस पास के लोगों ने जोहल अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां उसकी इलाज दौरान मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार कोठी में मालिक मकान परमजीत के पति आर्मी से मेजर रिटायर है और वह बैक पैसे निकलवाने के लिए गए थे और परमजीत कौर घर में अकेली अपने कमरे में थी। दोनों के बच्चे विदेश में रहते है और उन्होंने घर के नीचे किराएदार रखे हुए है।

सुबह परमजीत कमरे आराम कर रही थी कि उसी दौरान कमरे में शार्ट सर्किट के कारण आग लग गई। आग की लपटें निकलते देख उसने शोर मचाना शुरू कर दिया, जिसे आस पास के लोग इसट्ठे हो गए। परमजीत ने घबरा कर आग के बचने के चक्कर में छत से छलांग लगा दी और नीचे गिरने के दौरान उसका सिर जमीन से लगा। परमजीत की मौत के बाद इलाके में लोग इकट्ठे हो गए।