Move to Jagran APP

जालंधर कोर्ट कांप्लेक्स में भिड़े वकील, सिविल अस्पताल में भी हुआ जमकर हंगामा; महिला ने लगाया कपड़े फाड़ने का आरोप

जालंधर के कोर्ट कांप्लेक्स का माहौल सोमवार को उस समय गरमा गया जब एक केस को लेकर दो वकीक आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस झगड़े में एक वकील बुरी तरह ले घायल हो गया

By Vikas_KumarEdited By: Published: Mon, 05 Jul 2021 01:21 PM (IST)Updated: Tue, 06 Jul 2021 08:10 AM (IST)
जालंधर कोर्ट कांप्लेक्स में भिड़े वकील, सिविल अस्पताल में भी हुआ जमकर हंगामा; महिला ने लगाया कपड़े फाड़ने का आरोप
महानगर के कोर्ट कंपलेक्स में दो वकील भिड़ गए।

जालंधर, संवाद सहयोगी। कोर्ट कांप्लेक्स में सोमवार सुबह एडवोकेट मुख्तियार मोहम्मद के बेटे एडवोकेट नजाकत मोहम्मद और एडवोकेट परम कश्यप में किसी पुराने केस को लेकर बहस हो गई और दोनों भिड़ गए। घायल होने पर दोनों को अस्पताल ले जाया गया तो वहां भी जमकर हंगामा हुआ। परम कश्यप की बहन मीनाक्षी कश्यप ने दूसरे पक्ष पर उससे मारपीट कर कपड़े फाड़ने के आरोप लगाए। आरोप एडवोकेट मोहम्मद के समर्थन में आए वकील अशोक खन्ना पर भी लगाए गए। इस दौरान जमकर खींचतान भी हुई। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने दोनों पक्षों को अलग किया। उसके बाद थाना बारादरी की टीम सभी आरोपितों को थाने ले गई और देर शाम क्रास केस दर्ज कर लिया गया।

loksabha election banner

सिविल अस्पताल में दाखिल एडवोकेट प्रमोद ने बताया कि एडवोकेट मुख्तियार मोहम्मद से उनका एक केस चल रहा था। इसी रंजिश के चलते उनके घर बम भी रखवा दिया था। इसकी शिकायत पुलिस को की गई और यह केस भी कोर्ट में चल रहा है। उक्त लोग केस वापस लेने का दबाव बना रहे थे। सोमवार को वह किसी केस के सिलसिले में कोर्ट आए तो वहां नजाकत मोहम्मद ने विवाद शुरू कर दिया। तेजधार हथियार से उनके भाई परम कश्यप को बुरी तरह घायल कर दिया। आरोप लगाया कि उनकी बहन मीनाक्षी कश्यप के कपड़े भी फाड़ दिए गए और उसके पैसे व सोने की चेन छीन ली। कहा कि एडवोकेट नजाकत मोहम्मद खुद को चोटें लगवा कर अस्पताल में दाखिल हो गया है। उन्होंने अपने भाई परम को अस्पताल दाखिल करवाया जिसके करीब चार घंटे बाद नजाकत मोहम्मद को चोटिल हालत में लाया गया।

उधर एडवोकेट मुख्तिया मोहम्मद ने बताया कि सोमवार को वह किसी काम से बाहर गए थे। उनका बेटा एडवोकेट नजाकत मोहम्मद कोर्ट में किसी केस के सिलसिले में गया था। वहां पर परम और प्रमोद कश्यप आ गए जिन्होंने उनके बेटे नजाकत मोहम्मद पर हमला कर दिया। आरोप लगाया कि दोनों भाईयों ने पहले भी उन पर हमला किया था और झूठे केस अदालत में दायर किए। इसी के चलते बार एसोसिएशन ने दोनों भाइयों के लाइसेंस तीन साल तक के लिए रद कर दिए थे। इसके बावजूद उक्त लोग कोर्ट में आए और उनके बेटे पर हमला कर दिया। एडवोकेट अशोक खन्ना ने कहा कि कश्यप बंधओं को बार से निलंबित किया गया है। उनको बहन जो खुद को पुलिसवाली बताती है जबकि वो पुलिस वाली नहीं है और लोगों को भी डराती है।

दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जाएंगे जिसके बाद जांच की जाएगी। जांच के बाद जो भी गलत पाया गया, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

हरसिमरत सिंह, एसीपी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.