जालंधर के एसडी कालेज में जश्न-ए-रुख्सत विदाई पार्टी का आयोजन, छात्राओं ने माडलिंग कर रैंप पर बिखेरा जलवा
लायलपुर खालसा कालेज फार वूमेन में भी विदाई पार्टी का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं की तरफ से कविताएं विचारों के जरिए शिक्षकों का आभार व्यक्त किया गया। छात्राओं ने भांगड़ा के जरिए धूम मचाते हुए सभी को आकर्षित किया।
जागरण संवाददाता, जालंधरः एसडी कालेज में 2021-22 जश्न-ए-रुख्सत विदाई पार्टी का आयोजन किया गया। इसमें संगीत विभाग की छात्राओं की तरफ से ख्वाजा मेरे ख्वाजा... गीत पर संगीतमय परफार्मेंस देकर सभी को आकर्षित किया। कालेज की छात्रा सिमरन की तरफ से स्पीच देकर कालेज से जुड़ी यादों को सभी से सांझा किया गया। इस दौरान छात्राओं ने माडलिंग करके रैंप पर अपनी अदाओं और प्रतिभा का जलवा बिखेर सभी को आकर्षित किया। निर्णायक मंडल ने छात्राओं के टैलेंट के आधार पर परखा और जजमेंट देकर विजेताओं को चुना। छात्राओं ने भांगड़ा डालकर सभी में जोश भरा।
प्रिंसिपल ने की सभी छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना
प्रिंसिपल डा. पूजा पराशर ने छात्राओं को सम्मानित कर प्रोत्साहित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी की। इसके साथ-साथ उन्होंने सभी छात्राओं को देश समाज प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करने के लिए प्रोत्साहित किया।
विचारों के जरिए शिक्षकों का जताया आभार
इसी तरह से लायलपुर खालसा कालेज फार वूमेन में भी विदाई पार्टी का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं की तरफ से कविताएं, विचारों के जरिए शिक्षकों का आभार व्यक्त किया गया। छात्राओं ने भांगड़ा के जरिए धूम मचाते हुए सभी को आकर्षित किया। तदोपरांत पंजाबी सांस्कृति को मुख्य रखते हुए छात्राओं ने माडलिंग कर अपने पहरावे को प्रदर्शित किया।
प्रिंसिपल डा. नवजोत ने छात्राओं की प्रतिभा को सराहा और सभी को अपनी संस्कृति व अपनी मां बोली पंजाबी से जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि वह जहां भी जाएं अपने संस्कृति प्रेम की खुशबू से हर जगह बिखेरते जाएं। ताकि समाज व देश में खुशियों की लहर से उठे। इसके अलावा उन्होंने कहा कि वे चाहे किसी भी मुकाम पर क्यूं न पहुंच जाए, मगर सदैव जमींनी स्तर से जरूर जुड़े रहें।
यह भी पढ़ेः- जालंधर के भव्या अरोड़ा बने मिसाल, खेलने-कूदने की उम्र में संभाल रहे कारोबार, खुद सिलेक्ट करते है चप्पल के डिजाइन