विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंजाब: जालंधर फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, लाखों का सामान खाक

Published: Sat, 04 Apr 2026 11:00 PM (GMT+05:30)

जालंधर में चड्ढा एंटरप्राइजेज केमिकल इंडस्ट्री में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। इस घटना में फैक्ट्री में रखे ...और पढ़ें

कैप्शन: पंजाब: जालंधर फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग (प्रतीकात्मक फोटो)

कैप्शन: पंजाब: जालंधर फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग (प्रतीकात्मक फोटो)


HighLights

  1. शॉर्ट सर्किट से चड्ढा एंटरप्राइजेज फैक्ट्री में आग लगी।

  2. लाखों के रबर केमिकल और मशीनें जलकर राख हुईं।

  3. फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

जागरण संवाददाता, जालंधर। चड्ढा इंटरप्राइजेज केमिकल इंडस्ट्री में शार्ट सर्किट से आग लग गई। जिससे फैक्ट्री में पड़े रबड़ केमिकल तथा मशीनें जलकर राख हो गई। आग लगने की सूचना मिलते ही इंडस्ट्री के मालिक तथा श्री सिद्ध बाबा सोढल सुधार सभा के अध्यक्ष पंकज चड्ढा व प्रिंस चड्ढा मौके पर पहुंचे।

इस दौरान उन्होंने फायर ब्रिगेड को सूचित किया। इस दौरान मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस बीच फैक्ट्री में पड़ा लाखों रुपए का रबड़ केमिकल तथा लगाई गई मशीनें जलकर राख हो गई।

पंकज चड्ढा ने कहा कि फैक्ट्री में मौजूद मजदूरों ने उन्हें घटना की जानकारी दी थी। उधर, बस्ती बाबा खेल पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचे आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है।