Jalandhar Power Cut Alert: सुबह सवा घंटे के बाद शाम 6 से रात 8 बजे तक पावर कट, कल भी होगी कटौती
जालंधर में सुबह सवा दस से 11.30 बजे तक शहर में पावरकट लगा। फिलहाल अभी लाइट बहाल है। दोपहर व शाम को कितने घंटों का पावरकट लगना है यह जानकारी पावरकाम की ओर से नहीं दी जा रही है।
कमल किशोर, जालंधर। पंजाब में कोयले की कमी के कारण पैदा हुए बिजली संकट में उपभोक्ताओं को रविवार को पावरकट से जूझना पड़ा है। महानगर में सुबह सवा दस से 11.30 बजे तक शहर में पावरकट लगा। दोपहर व शाम को कितने घंटों का पावरकट लगना है, यह जानकारी पावरकाम की ओर से नहीं दी गई लेकिन शाम को पौने छह बजे दोबारा कट लगाया गया है। कहा गया है कि 8 बजे तक बिजली कटौती होगी। पावरकाम के अनुसार आने वाले दिनों में पावरकट जारी रहेगा। देश में कोयले की कमी के कारण बिजली संकट गहरा ले गया है। पावरकाम के मुख्यालय पटियाला से पावरकट लगाने के आदेश जारी किए गए हैं।
दूसरी तरफ, फोकल प्लाइंट के अधीन चलने वाले 11 केवी फीडरों को मरम्मत को लेकर रविवार को बिजली बंद रही। बिजली सुबह नौ से शाम पांच बजे तक बंद रखने के आदेश हैं। फीडर बंद रहने से उद्योग नगर, इंडस्ट्रियल एरिया, ग्लोब कालोनी, रंधावा मंसदा, राजा गार्डन, गदईपुर इलाकों की बिजली बंद हैं। पावरकाम के अधिकारियों का कहना है कि देश में कोयले की कमी के कारण पावरकट जारी है। रविवार को फिलहाल अभी तक सवा घंटे का पावकट लगा है। शाम तक ओर पावरकट लगने की उम्मीद जताई जा रही है। उपभोक्ता बिजली उपकरण का प्रयोग कम करें।
शनिवार को इतने घंटे लगे कट
शनिवार को सुबह 10 बजे से लेकर 11.30 बजे तक फिर दोपहर 1.30 बजे से लेकर 3.30 बजे तक और फिर 4 बजे से लेकर 5 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रही। शाम पांच बजे तक पावरकाम ने पांच बजे से रात आठ बजे तक बिजली दे रहे ग्रिड को बंद रखा है। रात 9.30 से 11.30 बजे पावरकट लगा। उपभोक्ता जसबीर ने कहा कि रविवार को पावरकट से जूझना पड़ रहा है। सरकार को कोयले की कमी को पहले देखना चाहिए था। लोग परेशान हो रहे है। उपभोक्ता किशन सिंह ने कहा कि बिजली कट से निजात कब मिलेगी, यह किसी को पता नहीं है।
बिजली का कम करें प्रयोग-हरजिंदर बांसल
नार्थ जोन के डिप्टी चीफ इंजीनियर हरजिंदर सिंह बांसल ने कहा कि कोयले की कमी के कारण बिजली संकट गहरा गया है। रविवार सुबह सवा घंटा का पावरकट लगा था। आने वाले घंटों में कितने पावर कट लगना है यह आने वाला समय बताएगा।