विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 18, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पावरकॉम का कारनामा, जालंधर में मैकेनिक को थमाया 26 लाख का बिल, अब ठीक करवाने को काट रहा चक्कर

By Vikas_KumarEdited By:
Published: Sun, 18 Jul 2021 02:41 PM (IST)

जालंधर के बूटा मंडी के रहने वाले अनिल हीर को पावरकाम ने 26 लाख रुपए का बिल हाथ में थमा ...और पढ़ें

जालंधर में पावरकाम ने एक व्यक्ति तो 26 लाख रुपए का बिल थमा दिया।
जालंधर में पावरकाम ने एक व्यक्ति तो 26 लाख रुपए का बिल थमा दिया।

जागरण संवाददाता, जालंधर। पावरकाम की ओर से उपभोक्ता को अधिक बिल भेजने का मामले सामने आ रहे है। पावरकाम लाखों रूपए का बिल भेजकर उपभोक्ताओं को परेशान कर रहा है। ऐसा ही एक मामला बूटा मंडी के रहने वाले अनिल हीर का सामने आया है। जिसे पावरकाम ने 26 लाख रुपए का बिल हाथ में थमा दिया है। अनिल हीर के घर में सिर्फ दो बल्ब व एक पंखा चल रहा है। बिल सही करवाने को लेकर कार्यालय के चक्कर काट चुके हैं लेकिन समस्या की जस की तस बनी हुई है। अनिल ने बताया कि बिल मिस प्रिंट है। इसकी जानकारी पावरकाम को भी दे चुके हैं।

उन्होंने कहा कि घर का एवरेज बिल 800 से एक हजार रुपए के बीच आता है। फरवरी के बाद पावरकाम ने लाखों का रुपए का बिल भेज दिया है। एक मैकेनिक होने के नाते लाखों रूपए का बिल कैसे भुगतान करेगा। मार्च में पावरकाम की ओर से नया मीटर लगाया। पावरकाम ने 1.20 लाख रुपए बिल जमा करवाने के लिए कह दिया। पावरकाम मीटर जंप होने की बात कह रहा है। पावरकाम के डिप्टी चीफ इंजीनियर हरजिंदर सिंह बांसल ने कहा कि मामला ध्यान नहीं है। उपभोक्ता का बिल अधिक आया है तो संबंधित डिविजन के एक्सियन से बिल रिवाइज करने संबंधी बात कर सकते है। अगर फिर भी काम नहीं होता है शक्ति सदन में आकर मिल सकते है। उन्होंने कहा कि लाखों रुपए संबंधी बिल को चेक किया जाएगा।

पहले भी भेज चुके है अधिक बिल

दो सप्ताह पहले गांव तलहन में खिलौने बेचकर गुजारा करने वाले दिव्यांग दंपत्ति को भी पंखा व बल्ब के बदले पावरकाम ने 46,950 रूपए का बिल भेज दिया था। छह महीने बिना बिजली के रह रहे थे। उपभोक्ता पुरुषोत्तम व कश्मीरों ने कहा कि बिल में अधिक यूनिट डाल दी गई है। जिससे पावरकाम ने बिल अधिक भेज दिया है। अधिक बिल की भरपाई करना मुश्किल है। खिलौने बेचकर घर का गुजारा करते है। मामले को देखते हुए विधायक पवन टीनू मौके पर पहुंचे थे। हर संभव सहायता करने का वायदा किया था।

कई उपभोक्ता डाल लेते हैं कुंडी

बिजली बिल का भुगतान ना करने को लेकर पावरकाम बिजली की सप्लाई बंद कर देता है। कई ऐसे उपभोक्ता होते है जो दूसरों के कहने पर आकर डायरेक्ट बिजली की तारों में कुंडी डालकर सप्लाई सुचारू कर लेते है। जिसका खामियाजा उपभोक्ता को भुगतना पड़ता है। पावरकाम की टीम जब चेकिंग के लिए आती है तो जुर्माना ठोक देती है। पावरकाम के अधिकारियों का कहना है कि समय पर बिल का भुगतान करें ताकि बिजली कनेक्शन ना काटा जा सकें।