विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 09, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jalandhar Hockey: एकनूर और बाबा पल्ला अकादमी ने फाइनल में प्रवेश किया, पवन और गुरसेवक 'मैन ऑफ द मैच' घोषित

By Jagran NewsEdited By: Pankaj Dwivedi
Published: Sun, 09 Oct 2022 02:50 PM (IST)

जालंधर के सुरजीत हाकी स्टेडियम में खेली जा रही हाकी लीग में जीएस एकनूर हाकी अकादमी और आरजीएस बाबा पल्ला ...और पढ़ें

जालंधर के सुरजीत हाकी स्टेडियम में ग्लास स्पोर्ट्स इंटर डेवलपमेंट सेंटर हाकी लीग खेली जा रही है।
जालंधर के सुरजीत हाकी स्टेडियम में ग्लास स्पोर्ट्स इंटर डेवलपमेंट सेंटर हाकी लीग खेली जा रही है।

जासं, जालंधर। जीएस एकनूर हाकी अकादमी और आरजीएस बाबा पल्ला स्पोर्ट्स क्लब हाकी अकादमी, बुताला की टीमों ने फर्स्ट राउंड ग्लास स्पोर्ट्स इंटर डेवलपमेंट सेंटर हाकी लीग (16 आयु वर्ग से कम) के फाइनल में प्रवेश पा लिया है।

सुरजीत हाकी स्टेडियम में जारी इस लीग के पहले सेमीफाइनल में एकनूर हाकी अकादमी के खिलाड़ियों ने खेल के तीसरे मिनट में बढ़त बना ली। उनके कप्तान अर्शदीप सिंह ने पहले पेनल्टी कार्नर को गोल में बदलकर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। हालांकि यह बढ़त ज्यादा देर तक नहीं रही। धनोवली अकादमी के बीरू ने शानदार फील्ड गोल करके स्कोर को 1-1 से बराबरी पर ला दिया।

सुरजीत हाकी स्टेडियम में सेमीफाइनल से पहले खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए पूर्व अंतरराष्ट्रीय हाकी खिलाड़ी लखविंदर पाल सिंह।

खेल के नौवें मिनट में एकनूर अकादमी के निखिल मेहमी ने फील्ड गोल कर स्कोर 2-1 कर दिया। हाफ टाइम तक विजेता टीम 2-1 से आगे चल रही थी। हाफ टाइम के बाद एकनूर के खिलाड़ियों ने दाहिनी ओर से विपक्षी टीम पर हमला करना शुरू कर दिया और इस बार कप्तान अर्शदीप सिंह ने खेल के 43वें और 48वें मिनट में एक के बाद एक 2 गोल करके अपनी टीम को 4-1 की बढ़त दिला दी। एकनूर अकादमी के सुखराज वीर ने खेल के अंतिम मिनट में गोल कर अपनी टीम को 5-1 से जीत दिलाई।

इससे पहले सुरजीत हाकी सोसायटी के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व अंतरराष्ट्रीय हाकी खिलाड़ी लखविंदर पाल सिंह, कमांडेंट (सेवानिवृत्त) ने बतौर मुख्य अतिथि टीमों से परिचय लिया। बाद में उन्होंने विजेता टीम के पवन कुमार को 'मैन आफ द मैच' पुरस्कार से सम्मानित किया।

दसरे सेमीफाइनल में आरजीएस गुरु तेग बहादुर हाकी अकादमी ने चचराडी को 5-1 से हराया। हाफ टाइम तक विजेता टीम 2-0 से आगे चल रही थी। विजेता टीम के लिए मनजोत सिंह, जर्मन सिंह, शमशेर सिंह, अभिजीत सिंह और गुरसेवक सिंह ने गोल किए, जबकि चचराडी अकादमी के कप्तान उधमवीर सिंह ने टीम के लिए केवल गोल किया। विजेता टीम के गुरसेवक सिंह को 'मैन आफ द मैच' घोषित किया गया।