Move to Jagran APP

जालंधर में जिला भाजपा की टीम का विस्तार, वाइस प्रेसीडेंट और अन्य पदों की नई नियुक्तियां

जालंधर भाजपा की टीम का विस्तार किया गया है। डा. जीवन सिंह कमल वेद गोमती भगत विक्की मल्होत्रा सजीव शर्मा वाइस प्रेसीडेंट जबकि रोहित बमोत्रा और दिनेश मल्होत्रा को जनरल सेक्रेटरी बनाया गया है। कैशियर की जिम्मेदारी रजनी को दी गई है।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Fri, 15 Jan 2021 05:48 PM (IST)Updated: Fri, 15 Jan 2021 05:48 PM (IST)
जालंधर में जिला भाजपा की टीम का विस्तार, वाइस प्रेसीडेंट और अन्य पदों की नई नियुक्तियां
जालंधर जिला भाजपा टीम का विस्तार किया गया है। (जागरण)

जालंधर, जेएनएन। भाजपा जिला बौद्धिक सेल की एक अहम बैठक में जालंधर की टीम का विस्तार किया गया है। यह बैठक श्री शीतला मंदिर स्थित जिला भाजपा आफिस में हुई। इसकी अध्यक्षता डा. स्वर्ण सिंह पंजाब संयोजक भाजपा बौद्धिक सेल ने की। उन्होंने सभी के साथ मंथन के बाद जालंधर की टीम का विस्तार किया।

loksabha election banner

एडवोकेट नवजोत सिंह को जिला जालंधर के अध्यक्ष ने अपनी जालंधर की टीम को डा. स्वर्ण सिंह से समानित करवाया। इसमें डा. जीवन सिंह, कमल वेद, गोमती भगत, विक्की मल्होत्रा, सजीव शर्मा वाइस प्रेसीडेंट, जनरल सेक्रेटरी रोहित बमोत्रा और दिनेश मल्होत्रा, कैशियर रजनी, सेक्रेटरी रिशु मोदगिल, विकास झा, मानव खुराना, सोशल मीडिया इंचार्ज जसप्रीत सिंह बेदी, मीडिया इंचार्ज पुरषोत्तम सिंह कपूर को नियुक्ति किया।

डा. स्वर्ण सिंह ने नवनिर्वाचित सदस्यों को मुबारकबाद दी और उन्हें वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए तैयार रहने को कहा। उन्होंने कहा कि भाजापा की नीतियों को घर-घर पहुंचा कर ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी के साथ जोड़ा जाए। पार्टी की मजबूत होने पर सफलता सुनिश्चित है।

इस अवसर पर पंजाब भाजापा भाजपा बौद्धिक सेल से नीलम शर्मा, यशपाल शर्मा, मदु प्रिय, राकेश मठारू, शाम करवाल, भाजापा जिला जालंधर के अध्यक्ष सुशील शर्मा, महामंत्री राजीव ढिंगरा, महामंत्री भागवत प्रभाकर, अजय चोपड़ा, नरेश वालिया, अमित सिंह संघा विशेष रूप से उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.