विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 18, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जालंधर में डीसी थोरी ने स्टूडेंट्स को बांटे स्मार्टफोन, दूसरे चरण में दिए जाएंगे 6310 मोबाइल

By Pankaj DwivediEdited By:
Published: Fri, 18 Dec 2020 05:56 PM (IST)

जालंधर में शुक्रवार को पंजाब स्मार्ट कनेक्ट स्कीम के दूसरे चरण की शुरुआत डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी ने की। एक ...और पढ़ें

जालंधर में शुक्रवार को डीसी घनश्याम थोरी ने स्टूडेंट्स को सरकार की स्कीम के तहत स्मार्टफोन बांटे।
जालंधर में शुक्रवार को डीसी घनश्याम थोरी ने स्टूडेंट्स को सरकार की स्कीम के तहत स्मार्टफोन बांटे।

जालंधर, जेएनएन। डीसी घनश्याम थोरी ने शुक्रवार को जिले में पंजाब स्मार्ट कनेक्ट स्कीम के दूसरे चरण की शुरुआत करते हुए 12वीं क्लास के 11 स्टूडेंट्स को स्मार्टफोन बांटे। उन्होंने कहा कि दूसरे चरण में जिले में 6,310 स्मार्टफोन बांटे जाएंगे। इस मौके पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर जसबीर सिंह उनके साथ थे।

​​​​​इस मौके पर डीसी ने कहा कि पंजाब सरकार के इस कदम से कोविड के दौरान आनलाइन पढ़ाई कर रहे जरूरतमंद छात्रों को विशेष मदद मिलेगी। स्मार्टफोन की मदद से स्टूडेंट न केवल अपनी स्टडी जारी रख सकेंगे बल्कि वे डिजिटली सशक्त भी होंगे। डीसी ने बताया कि पंजाब कनेक्ट स्कीम के दूसरे चरण में सरकारी स्कूलों के 12वीं कक्षा के 6310 स्टूडेंट्स को स्मार्टफोन बांटे जाएंगे। इस योजना के पहले चरण में 2116 स्मार्टफोन बांटे गए थे।

शुक्रवार को जिले के विभिन्न हिस्सो के 73 स्कूलों में हुए कार्यक्रमों के दौरान विद्यार्थियों को स्मार्टफोन बांटे गए हैं। इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी (सेकेंडरी) हरिंदर पाल सिंह, कांग्रेस नेता अंगद दत्ता, हनी जोशी व अन्य मौजूद थे।

मैनिफेस्टो में किया था छात्रों को स्मार्टफोन बांटने का वादा

बता दें कि कांग्रेस ने वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव के दौरान अपने चुनावी घोषणापत्र में छात्रों को स्मार्टफोन देने का वायदा किया था। इसी वादे को पूरा करने के लिए कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार ने पंजाब कनेक्ट स्कीम शुरू की है। इसका पहला चरण पूरा हो चुका है जबकि दूसरे चरण में करीब 80,000 स्मार्टफोन 12वीं कक्षा के स्टूडेंट्स को बांटे जाएंगे।