Jalandhar Covid News Update: 7 मरीजों की मौत से प्रशासन सकते में, 24 घंटे में नए केस भी बढ़े
Jalandhar Coronavirus Update बुधवार को 7 मरीजों की मौत से प्रशासन सकते में हैं। वहीं 55 लोगों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इनमें अन्य जिलों के मरीज भी शामिल है। बड़ी बात यह है कि पिछले कुछ दिनों में इक्का-दुक्का मौतों से प्रशासन ने राहत की सांस ली थी।
By Pankaj DwivediEdited By: Published: Wed, 23 Jun 2021 08:59 PM (IST)Updated: Wed, 23 Jun 2021 08:59 PM (IST)
जालंधर, जेएनएन। दूसरी लहर में पिछले कई दिनों से शांत चल कोरोना वायरस ने जालंधर में फिर फन फैलाया है।कोरोना से बुधवार को 7 मरीजों की मौत से प्रशासन सकते में हैं। वहीं, 55 लोगों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इनमें अन्य जिलों के मरीज भी शामिल है। बड़ी बात यह है कि पिछले कुछ दिनों में इक्का-दुक्का मौतों से प्रशासन ने राहत की सांस ली थी। रोजना मिलने वाले नए मरीजों की संख्या भी 20-30 के आसपास आकर ठहर गई थी। अब अचानक 7 मौतों और 55 नए मामले मिलने से प्रशासन में हड़कंप मच गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें