विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जालंधर में काउंसर के पति की नींद में अटैक से मौत

Published: Sun, 28 Jun 2026 10:06 PM (IST)

लोहियां खास में वार्ड नंबर पांच की कौंसलर बीबी लखबीर कौर के पति जसविंदर सिंह (58) का नींद में साइलेंट अटैक से निधन हो गया।

नींद में अटैक से मौत। फाइल फोटो

नींद में अटैक से मौत। फाइल फोटो

HighLights

  1. कौंसलर बीबी लखबीर कौर के पति जसविंदर सिंह का निधन।

  2. नींद में साइलेंट अटैक आने से हुई दुखद मृत्यु।

  3. डॉक्टर ने मृत्यु का कारण साइलेंट अटैक बताया।

संवाद सहयोगी, लोहियां खास (जालंधर)। स्थानीय वार्ड नंबर पांच की कौंसलर बीबी लखबीर कौर के पति जसविंदर सिंह (58) की रात सोते समय साइलेट अटेक आने पर मौत हो गई।

परिजनों व बीबी लखबीर कौर ने बताया कि बीती रात जसविंदर सिंह सोए हुए थे कि उन्हें डेढ़ बजे के करीब जाग आई और पानी पीने के बाद वापस सो गए। वह रोजाना पांच बजे उठ जाते थे लेकिन आज वह नहीं उठे।

जब उन्हें जगाने की कोशिश की गई, तो एहसास हुआ कि कोई गंभीर समस्या हो गई है। इस दौरान डाक्टर को बुलाया तो उन्होंने बताया कि इनकी मृत्यु दो-तीन घंटे पहले हो चुकी है। डाक्टर ने मृत्यु का कारण साइलेंट अटेक होने होने की संभावना जताई।