यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 19, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jalandhar Coronavirus Update: 288 नए पॉजिटिव मामलों के साथ 7 मरीजों की मौत, लगी नई पाबंदियां
Jalandhar Coronavirus Update जालंधर सहित पूरे पंजाब में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने की वजह से राज्य सरकार भी ...और पढ़ें

जालंधर, जेएनएन। जिले में कोरोना वायरस की तीसरी लहर का प्रकोप शुक्रवार को जारी रहा। कोरोना वायरस ने पिछले 24 घंटों में 288 और लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है। 7 मरीजों की मौत भी दर्ज की गई है। मरीजों की संख्या बढ़ने की वजह से लोगों में दहशत का माहौल पैदा हो गया है। वहीं राज्य सरकार भी अलर्ट हो गई है। पंजाब सरकार की ओर कई नई पाबंदियों को घोषणा की गई है। राज्य के सभी शिक्षण संस्थानों को 31 मार्च तक बंद कर दिया गया है। सिनेमा हॉल में क्षमता के 50 फीसद लोगों को ही बैठने की अनुमति दी गई है। इसी के साथ शापिंग मॉल में एक बार में 100 से ज्यादा व्यक्ति नहीं रह सकते हैं।
विवाह और अंतिम संस्कार के मौके पर भी भीड़ नियंत्रित की जाएगी। सरकार के नए निर्देशों के मुताबिक अब इन मौकों पर 20 लोगों को एकत्र होने की अनुमति होगी।
