यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 24, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jalandhar Coronavirus Update: जालंधर में कोरोना का भयावह रूप, 576 लोग पाजिटिव; छह संक्रमितों ने तोड़ा दम
Jalandhar Coronavirus Update जालंधर में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को भी जिले में ...और पढ़ें

जालंधर, जेएनएन। जालंधर में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को भी जिले में कोरोना का बड़ा ब्लास्ट हुआ है। जालंधर में शनिवार को कोरोना ने 576 लोगों को अपनी चपेट में लिया है। इसके अलावा छह कोरोना मरीजों की मौत भी हो गई है। इनमें अन्य जिलों के मरीज भी शामिल है। इससे पहले शुक्रवार को कोरोना इंडस्ट्री व शिक्षण संस्थानों पर भारी पड़ा। शिक्षण संस्थानों से 11 व इंडस्ट्री से 19 लोग संक्रमित पाए गए। कुल 465 की रिपोर्ट पाजिटिव आई। कोरोना की वजह से दो पुरुषों सहित पांच बुजुर्गों की मौत भी हो गई।
सभी मरने वालों की उम्र पचास साल से अधिक रही। सेहत विभाग के अनुसार स्पोर्ट्स कांप्लेक्स स्थित इंडस्ट्री से 14, निजी मोटर कंपनी से पांच, एनआईटी से चार, दो निजी कालेजों से चार च दो निजी स्कूलों से तीन लोग, सीआरपीएफ के तीन व एयरफोर्स से दो, पंजाब पुलिस और बीएसएफ का एक-एक जवान कोरोना पाजिटिव पाया गया।
रामा मंडी और फिल्लौर व आसपास इलाके से 14-14, मकसूदा व माडल टाउन से 11-11, बस्ती दानिशमंदा से दस, छोटी बारादरी और जीटीबी नगर से 9-9, सूर्य एनक्लेव से आठ, सेना अस्पताल, करतारपुर, जालंधर छावनी और गुरु नानकपुरा से सात-सात, बस्ती गुजां, बस्ती बावा खेल और शाहकोट से छह-छह, कोर्ट कांप्लेक्स, किशनपुरा, अर्बन अस्टेट, माडल हाउस, गुजराल नगर, आदर्श नगर व लद्देवाली से पांच पांच, पक्का बाग, कमल विहार, बस्ती शेख, आदमपुर, लाजपत नगर व मोता सिंह नगर से चार-चार लोग संक्रमित पाए गए। सेहत विभाग के नोडल अफसर डा. टीपी सिंह ने बताया कि शुक्रवार को 5249 लोगों के सेंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए। 287 लोगों ने कोरोना से जंग जीती। उन्होंने बताया कि कोरोना मरीजों की रिकवरी दर भी तेजी से बढ़ रही है।
