यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 28, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jalandhar Coronavirus Update : जालंधर में कोरोना तोड़ रहा सारे रिकार्ड, 531 नए केस; 12 मरीजों की मौत
Jalandhar Coronavirus Update जालंधर में रविवार को संक्रमण के 531 नए मामले सामने आए हैं और 12 मरीजों की मौत ...और पढ़ें

जालंधर, जेएनएन। जिले में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। रविवार को संक्रमण के 531 नए मामले सामने आए हैं जिनमें से 497 लोग जालंधर के रहवे वाले हैं और बाकी अन्य जिलों से हैं। इसके अलावा 12 मरीजों की मौत हो गई। मृतकों में से 8 मरीज जालंधर के हैं और बाकी अन्य इलाकों से हैं। इसी के साथ जालंधर में कोरोना के कुल मामले 28785 तक जा पहुंचे हैं।
इससे पहले शनिवार को जालंधर में 391 लोग पाजिटिव आए थे और पांच लोगों की मौत हो गई। शनिवार को सामने आए मरीजों में दो अमेरिका से आए, छह हेल्थ वर्कर, चार पुलिस मुलाजिम, दो डाक्टर, एक टीचर भी शामिल है। सेहत विभाग के नोडल अफसर डा. टीपी सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना के मरीजों और मरने वालों की दर कम करने के लिए लोगों का सहयोग जरूरी है। लोगों को कोरोना से बचाव के लिए मुंह पर मास्क पहनना, दो मीटर की शारीरिक दूरी और बार-बार हाथ धोने की नीतियों की सख्ती से पालन करना चाहिए। इसके अलावा गंभीर बीमारियों से ग्रस्त लोगों को विशेष तौर पर सजग रहने की जरूरत है।
पहली अप्रैल से 275 सेंटरों पर लगेगी वैक्सीन : केंद्र सरकार की ओर से 45 साल से अधिक आयु वर्ग के लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाने के फैसले के बाद सेहत विभाग ने रणनीति तैयार करनी शुरू कर दी है। लाभपात्रियों की संख्या बढ़ते देख सेहत विभाग ने वैक्सीन लगाने वाले सेंटरों की संख्या भी बढ़ाने का फैसला किया है।
