विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 02, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jalandhar Coronavirus Update : जालंधर में नहीं थम रहा कोरोना, 439 लोग पाजिटिव, नौ मरीजों ने तोड़ा दम

By Vinay KumarEdited By:
Published: Fri, 02 Apr 2021 05:29 PM (IST)

Jalandhar Coronavirus Update जालंधर में शुक्रवार को भी कोरोना शांत नहीं हुआ। कोरोना ने 439 लोगों को अपनी गिरफ्त में ...और पढ़ें

जालंधर में शुक्रवार को 439 लोग कोरोना की चपेट में आए।
जालंधर में शुक्रवार को 439 लोग कोरोना की चपेट में आए।

जालंधर, जेएनएन। जालंधर में शुक्रवार को भी कोरोना शांत नहीं हुआ। कोरोना ने 439 लोगों को अपनी गिरफ्त में लिया और 9 मरीजों की मौत हो गई। वहीं वीरवार को भी जिले में कोरोना ने 416 लोगों को अपनी गिरफ्त में लिया था। इसके अलावा जिले में नौ कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई है। गौर हो कि पिछले कई दिनों से बरप रहा कोरोना का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इससे पहले बुधवार को लगातार तीसरे दिन भी संक्रमितों का आंकड़ा 300 से पार रहा। बुधवार को जिले में 343 लोग कोरोना की चपेट में आए। इससे नौ लोगों की मौत हो गई। बुधवार को डीसीपी गुरमीत सिंह भी कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं। इसी तरह पीपीए, फिल्लौर से एक व थाना शाहकोट से एक पुलिस मुलाजिम पाजिटिव पाया गया है। यूएसए से आया एक एनआरआइ भी संक्रमितों की सूची में शामिल है।

यह भी पढ़ें-लुधियाना में टूटी रिश्तों की मर्यादा, जमीन के लालच में बेटों ने पिता को पीटा; बाद में किया किडनैप

अब 235 केंद्रों में होगी वैक्सीनेशन
कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोतरी होने के कारण सेहत विभाग व जिला प्रशासन हरकत में आ गया है। कोरोना को नियंत्रित करने के लिए जिले में कोरोना वैक्सीनेशन प्रक्रिया तेजी कर दी गई है। जिले में अधिक से अधिक लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए 235 वैक्सीनेशन केंद्र स्थापित किए गए हैं। इसके साथ ही मोबाइल टीमों का गठन भी किया गया है।

यह भी पढ़ें- पंजाब की साइकिल इंडस्ट्री को बड़ी राहत, गुुजरात व छत्तीसगढ़ से मिले 4.5 लाख के आर्डर

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें