विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 27, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jalandhar Coronavirus Update : जालंधर में वीकेंड पर भी कोरोना का कहर जारी, 342 नए केस; 5 मरीजों की मौत

By Vikas KumarEdited By:
Published: Sat, 27 Mar 2021 05:11 PM (IST)

जालंधर में पिछले पांच दिन में ही कोरोना संक्रमण की चपेट में आए 62 लोगों की जान चली गई है ...और पढ़ें

जालंधर में कोरोना संक्रमण से हालात चिंताजनक हो चुके हैं।
जालंधर में कोरोना संक्रमण से हालात चिंताजनक हो चुके हैं।

जालंधर, जेएनएन।  Jalandhar Coronavirus Update : सितंबर के बाद जालंधर में कोरोना एक बार फिर पीक पर है और पुराने सभी रिकार्ड तोड़ रहा है। जिले में वीकेंड पर भी कोरोना संक्रमण का कहर जारी है। शनिवार को 342 लोग कोरोना पाजिटिव पाए गए तथा 5 कोरोना के मरीजों ने दम तोड़ दिया। पिछले पांच दिन में ही 62 लोगों की जान चली गई है, जो अब तक का सबसे अधिक आंकड़ा है। वहीं तीन दिनों में एक हजार से ज्यादा कोरोना के केस आए हैं। मार्च की शुरुआत में मौत का एवरेज रोज पांच मौत रहा लेकिन 10 दिन में ही आंकड़ा डबल होकर 11 पहुंच गया। केसों की संख्या भी पांच सौ के करीब पहुंच रही है। इससे पहले कोरोना का ये हालात सितंबर में दिखा था लेकिन मार्च में दोबारा से पीक पर पहुंच गया।

इससे पहले जिले में 26 मार्च को एक दिन में सबसे ज्यादा केस 494 केस आए। यह आंकड़ा भयावह है और बताता है कि कोरोना कितने खतरनाक स्तर पर पहुंच चुका है और हमारी लापरवाही अब तक किए सभी प्रयासों पर कैसे भारी पड़ रही है। फिल्लौर व आसपास के इलाके में कोरोना के मरीजों की रफ्तार थम नहीं रही। शुक्रवार को अमेरिका से आए दो लोग, पंजाब पुलिस के 9 जवान, सरकारी व गैर सरकारी स्कूल के छह टीचर, एसबीआइ के तीन मुलाजिम, 3 निजी डाक्टर, फिल्लोर की धार्मिक संस्था के 14 सदस्य और सेशन कोर्ट से दो मुलाजिम भी कोरोना की चपेट में आए। शुक्रवार को 224 मरीजों ने कोरोना पर जीत भी हासिल की।

 

 

 

 

 

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें