यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 21, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jalandhar Coronavirus Update : जालंधर में नहीं थम रहा कोरोना, 425 नए केस; 6 मरीजों ने दम तोड़ा
जालंधर में रविवार को 425 लोग कोरोना की चपेट में आए और 6 मरीज कोरोना से जंग हार कर मौत ...और पढ़ें

जालंधर, जेएनएन। जिले में प्रशासन की सख्ती के बावजूद कोरोना का कहर कम होने का नाम नही ले रहा। रविवार को 425 लोग कोरोना की चपेट में आए और 6 मरीज कोरोना से जंग हार कर मौत का निवाला बने।
इससे पहले, शनिवार को इस साल एक दिन में जहां सर्वाधिक लोगों की मौत हुई वहीं, नए संक्रमित मामलों का आंकड़ा भी सबसे ज्यादा रहा। 39 लोगों ने दम तोड़ दिया और 2587 नए मामले सामने आए हैं। 24 घंटे के दौरान जालंधर में सबसे ज्यादा 12 लोगों की मौत हुई तो सर्वाधिक 390 संक्रमित भी सामने आए। यहां सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 2500 हो गई है जो पंजाब के किसी भी जिले में सबसे ज्यादा है। राज्य में कोरोना से कुल 6280 लोगों की मौत हो चुकी है। शनिवार को 1011 लोगों ने कोरोना को मात भी दी।
संक्रमण बढ़ता देख पंजाब सरकार ने राज्य के सरकारी और निजी अस्पतालों में चयनित (टाली जा सकने वाली) सर्जरी (आपरेशन) पर 31 मार्च तक रोक लगा दी है। सेहत विभाग के प्रमुख सचिव हुसन लाल के अनुसार यह फैसला अस्पतालों में जगह की कमी को देखते हुए लिया गया है। इसे लेकर सभी सिविल सर्जनों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
