Jalandhar Corona Vaccination Update: डर दूर, कोरोना वैक्सीन का टीका लगवाने पहुंचे हेल्थ वर्कर्स
सिविल सर्जन डा. बलवंत सिंह ने बताया दोपहर करीब साढ़े 12 बजे तक जिले में तकरीबन 52 लोग टीका लगवा चुके थे। सोमवार को भी सिविल अस्पताल जालंधर नकोदर तथा अर्बन कम्यूनिटी सेंटर बस्ती गुजां में सेहत कर्मियों को कोरना वैक्सीन लगवाने का काम जारी है।
जालंधर, जेएनएन। पहले दिन कम संख्या में डाक्टरों और हेल्थ वर्कर्स ने टीका लगवाया था। अब उन्हें एकदम स्वस्थ देखने के बाद अन्य हेल्थ वर्कस भी आगे आकर कोरोना वैक्सीन का टीका लगवा रहे हैं। सोमवार को सिविल अस्पताल में कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों में उत्साह दिख रहा है। सुबह से ही सिविल अस्पताल के स्टाफ ने कोरोना वैक्सीन का टीका लगाना शुरू कर दिया है। सबसे पहले महिलाओं ने शुरूआत की। दोपहर एक बजे तक 110 हेल्थ वर्कर्स वैक्सीन लगवा चुके हैं। बता दें कि टीकाकरण शुरू होने के पहले दिन शनिवार को तीन सौ डाक्टरों और हेल्थ वर्कर्स को टीका लगाने का लक्ष्य था लेकिन केवल 113 लोगों ने ही टीका लगवाया था।
सबसे पहले फार्मेसी अफिसर्स एसोसिएशन की प्रधान मीनाक्षी धीर ने कोरोना वैक्सीन लगवाई। उन्होंने आधा घंटा इंतजार किया और उसके बाद अपनी ड्यूटी करने में जुट गईं। इसके बाद वैक्सीन लगवाने के लिए आने वालों का सिलसिला शुरू हो गया। इससे पहले सुबह ही सिविल सर्जन डा. बलवंत सिंह और मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डा. परमिंदर कौर ने सिविल अस्पताल में बने सेंटर का दौरा किया।
व्यक्ति की इच्छा से लगाया जा रहा टीकाः सिविल सर्जन
सिविल सर्जन डा. बलवंत सिंह ने बताया दोपहर करीब साढ़े 12 बजे तक जिले में तकरीबन 52 लोग टीका लगवा चुके थे। सोमवार को भी सिविल अस्पताल जालंधर, नकोदर तथा अर्बन कम्यूनिटी सेंटर बस्ती गुजां में सेहत कर्मियों को कोरना वैक्सीन लगवाने का काम जारी रहा। हेल्थ वर्करों को टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। सरकार की ओर से किसी को जबरन टीका लगाने की हिदायतें नही है। जो अपनी इच्छा से टीका लगवाने के लिए आ रहे हैं, उन्हीं को टीका लगाया जा रहा है। कोरोना वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है और इसके साइड इफेक्ट नही है। कोरोना वैक्सीन लगवाने को लेकर सेंटरों में व अपनी टीम के साथ दौरा कर रहे हैं।