विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 18, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

काेराेना संक्रमित शवों के संस्कार के विद्युत शवदाह गृह का निर्माण शुरू, 80 लाख रुपए आएगा खर्च

By Pankaj DwivediEdited By:
Published: Tue, 18 May 2021 04:54 PM (IST)

बीएसएफ चौक निकट गुरु नानक पुरा रोड पर अमर बाग श्मशान भूमि में विधायक राजिंदर बेरी मेयर जगदीश राज राजा ...और पढ़ें

इलेक्ट्रिक क्रिमेटोरियम का निर्माण शुरू करवाते हुए मेयर जगदीश राजा, विधायक राजिंदर बेरी, पार्षद डॉली सैनी व अन्य। जागरण
इलेक्ट्रिक क्रिमेटोरियम का निर्माण शुरू करवाते हुए मेयर जगदीश राजा, विधायक राजिंदर बेरी, पार्षद डॉली सैनी व अन्य। जागरण

जालंधर, जेएनएन। काेराेना वायरस पीड़ितों के शवों के अंतिम संस्कार के लिए बिजली चालित शवदाह गृह का निर्माण मंगलवार को शुरू कर दिया गया है। बीएसएफ चौक निकट गुरु नानक पुरा रोड पर अमर बाग श्मशान भूमि में विधायक राजिंदर बेरी, मेयर जगदीश राज राजा और कांग्रेस नेता जगजीत सिंह जीता ने मशीन लगाने का काम शुरू करवाया। इस मशीन की स्थापना पर करीब 80 लाख रुपये का खर्च आएगा। ये राशि पंजाब सरकार ने सीएम रिलीफ फंड से नगर निगम को जारी की है। 

मेयर जगदीश राज राजा ने कहा कि वर्क आर्डर के तहत ठेकेदार को 2 महीने में इलेक्ट्रिक क्रिमेटोरियम स्थापित करना होगा। हालांकि ठेकेदार की यह कोशिश रहेगी कि इसे 1 महीने में ही स्थापित कर दिया जाए। विधायक राजिंदर बेरी ने कहा कि इस समय काेराेना संक्रमित मरीजों के अंतिम संस्कार के लिए जिला प्रशासन हरनाम दास पुरा स्थित शमशान घाट को इस्तेमाल कर रहा है। वह क्षेत्र काफी आबादी वाला है और अन्य श्मशानघाट भी आबादी वाले इलाकों में ही हैं। इसलिए, यह तय किया गया था कि इलेक्ट्रिक क्रिमेटोरियम अमर बाग में लगाया जाएगा जो की आबादी से दूर है।