Move to Jagran APP

एक साल में ही खत्म हुई कांग्रेस जिला प्रधान बलदेव सिंह की पारी, नई नियुक्तियां तक नहीं कर पाए

11 जनवरी 2019 को नियुक्ति के बाद से ही शहरी प्रधान बलदेव सिंह देव और देहात प्रधान सुखविंदर सिंह सुक्खा लाली वर्किंग को लेकर वर्करों के निशाने पर थे।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Wed, 22 Jan 2020 11:04 AM (IST)Updated: Wed, 22 Jan 2020 04:13 PM (IST)
एक साल में ही खत्म हुई कांग्रेस जिला प्रधान बलदेव सिंह की पारी, नई नियुक्तियां तक नहीं कर पाए
एक साल में ही खत्म हुई कांग्रेस जिला प्रधान बलदेव सिंह की पारी, नई नियुक्तियां तक नहीं कर पाए

जालंधर, जेएनएन।  ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के आदेशों का असर कांग्रेस की जालंधर शहरी और जालंधर देहात इकाईयों पर भी हुआ है। दोनों इकाईयां तत्काल प्रभाव से भंग हो गई हैं। 11 जनवरी, 2019 को नियुक्ति के बाद से ही शहरी प्रधान बलदेव सिंह देव और देहात प्रधान सुखविंदर सिंह सुक्खा लाली वर्किंग को लेकर वर्करों के निशाने पर थे। इन दोनों को हटाए जाने की चर्चा पिछले कुछ दिनों से जोर पकड़ रही थी। अब पूरे पंजाब में सभी जिला टीमें भंग होने से दोनों की पारी भी एक साल बाद खत्म हो गई है।

loksabha election banner

विधायक राजिंदर बेरी को लगा बड़ा झटका

देव पर खराब वर्किंग को लेकर तलवार लटकी हुई थी जबकि सुक्खा लाली पर ईडी की रेड होने से पार्टी उन्हें बदलने की तैयारी में थी। शहर में सबसे ज्यादा निराशा उन नेताओं को हुई है जिनको सिर्फ 15 दिन पहले ही पद मिले थे। शहरी इकाई में पार्टी हाईकमान ने 253 वर्करों के नाम मंजूर किए थे। बलदेव सिंह देव इन्हें नियुक्ति पत्र भी जारी नहीं कर पाए थे। देव ने गिनती के लोगों को ही पत्र जारी किया था। देव की नियुक्ति में सांसद चौधरी संतोख सिंह और विधायक राजिंदर बेरी का बड़ा हाथ था। अपरोक्ष रूप से विधायक बेरी ही जिला कांग्रेस कमेटी की कमान संभाले हुए थे। बलदेव को हटाए जाने के बाद उन्हें बड़ा झटका लगा है।

विधायक रिंकू विरोधी होने के कारण देव को बनवाया था प्रधान

पूर्व पार्षद बलदेव सिंह देव के प्रधान बनने की किसी को उम्मीद नहीं थी लेकिन राजनीतिक हालात ने उन्हें प्रधान की कुर्सी तक पहुंचा दिया। विधायक सुशील रिंकू ने देव की निगम चुनाव में टिकट काट दी थी। देव ने विधानसभा चुनाव में सार्वजनिक रूप से आजाद उम्मीदवार सुरिंदर महे की मदद की थी। टिकट कटने के बाद वह रिंकू विरोधी नेताओं के लिए काम का मोहरा बन गए। पंजाब कांग्रेस प्रधान सुनील जाखड़ से निकटता के कारण रिंकू विरोधियों ने देव को जिला कांग्रेस का प्रधान बनवा दिया। इसे लेकर तब रिंकू ने नाराजगी भी प्रकट की थी। सुशील रिंकू ने भी कभी बलदेव सिंह देव को प्रधान नहीं माना था। वेस्ट हलके के नेता भी देव के प्रोग्रामों से दूरी बना कर ही चलते थे।

प्रधान की कुर्सी पर बैठ गए अंगद दत्ता

यूथ कांग्रेस की 23 जनवरी को होने वाली बाइक रैली के लिए बुलाई गई मीटिंग में यूथ कांग्रेस के जिला प्रधान अंगद दत्ता कांग्रेस प्रधान की कुर्सी पर ही बैठ गए। इसे लेकर दत्ता के विरोधी भी तुरंत सक्रिय हो गए। यूथ कांग्रेस की मीटिंग शुरू होने से पहले ही यह बात सामने आनी शुरू हो गई थी कि बलदेव सिंह देव को जिला कांग्रेस प्रधान पद से हटा दिया गया है। कांग्रेस भवन में मीटिंग करने पहुंचे अंगद दत्ता अपनी टीम के साथ जिला प्रधान के कमरे में पहुंचे और खुद प्रधान की कुर्सी पर बैठ गए।

जालंधरः जिला कांग्रेस प्रधान की कमरे में उनकी कुर्सी पर बैइे यूथ कांग्रेस के प्रधान अंगद दत्ता (जैकेट में)।

अंगद ने कहा कि पार्टी के लिए काम कर रहे हैं और यहां सब कुछ पार्टी का ही है। अंगद दत्ता ने कहा कि 23 जनवरी को मोहाली से खटकड़कलां तक बाइक रैली निकाली जा रही है। वह अपनी टीम के साथ जालंधर से बाइक रैली लेकर जाएंगे। मीटिंग में चरणप्रीत सिंह, राजेश भोला, परमजीत बल, जसकरण सिंह सोनी, प्रवीण कुमार, भारत भूषण जैरथ, दीपक खोसला, रणदीप संधू, जतिंदर जौनी, कुणाल शर्मा, चदंन सहदेव, पारुल अरोड़ा, जगदेव, रणजीत सिंह मौजूद रहे।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.