Move to Jagran APP

स्वास्थ्य मंत्री के लोहियां में होने की खबर से सिविल अस्पताल स्टाफ में अफरा-तफरी Jalandhar News

अनुशासन बरकरार रखने के लिए सिविल अस्पताल के निजी सुरक्षा कर्मी भी सतर्क हो गए हैं। डॉक्टर भी भी एप्रन और पहचान पत्र डालकर वार्डों में विजिट कर रहे हैं।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Sat, 24 Aug 2019 02:39 PM (IST)Updated: Sat, 24 Aug 2019 02:39 PM (IST)
स्वास्थ्य मंत्री के लोहियां में होने की खबर से सिविल अस्पताल स्टाफ में अफरा-तफरी Jalandhar News
स्वास्थ्य मंत्री के लोहियां में होने की खबर से सिविल अस्पताल स्टाफ में अफरा-तफरी Jalandhar News

जालंधर, जेएनएन। सूबे के स्वास्थ्य मंत्री बलवीर सिंह सिद्धू के लोहियां के बाढ़ग्रस्त क्षेत्र में स्थिति का जायजा लेने के लिए पहुंचने की खबर से यहां सिविल अस्पताल में अफरा-तफरा का माहौल है। मंत्री के दौरे की आहट से मुलाजिमों में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही अधिकारी और स्टाफ तैयारियों में जुट गए हैं। अस्पताल में साफ-सफाई का काम तेजी से होने लगा है।

loksabha election banner

जालंधर में स्वास्थ्य मंत्री के आने की खबर पहुंचने के बाद सिविल अस्पताल के वार्डों में साफ-सफाई करके बिस्तरों पर साफ़ चादरें लगा दी गई हैं।

अनुशासन बरकरार रखने के लिए निजी सुरक्षा कर्मी  भी सतर्क हो गए हैं। डॉक्टर भी भी एप्रन और पहचान पत्र डालकर वार्डों में विजिट कर रहे हैं। इसस पहले वीरवार को स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव अनुराग अग्रवाल के सिविल अस्पताल आने की सूचना से भी अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई थी। हालांकि आखिरी मौके पर उनका दौरा रद हो गया था। शनिवार को सेहत मंत्री के दौरे की पुष्टि को लेकर डॉक्टरों ने अपने सूत्रों को फोन घुमाने शुरु कर दिए।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.