विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन पर लगेंगी 24 घंटे खुलने वाली दो फूड वैन, यात्रियों और श्रमिकों को मिलेगी राहत

Published: Sun, 06 Sep 2026 10:08 AM (GMT+05:30)

जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन पर अब दो फूड वैन लगेंगी, जिनमें से एक मुख्य स्टेशन पर और दूसरी काजी मंडी की ओर माल गोदाम के पास होगी।

रोजाना काम करने वाले सैकड़ों श्रमिकों और रेल कर्मियों को मिलेगा बेहतर खाना।

रोजाना काम करने वाले सैकड़ों श्रमिकों और रेल कर्मियों को मिलेगा बेहतर खाना।


HighLights

  1. जालंधर सिटी स्टेशन पर लगेंगी दो नई फूड वैन

  2. एक वैन मुख्य स्टेशन, दूसरी काजी मंडी की ओर

  3. यात्रियों, श्रमिकों को 24 घंटे मिलेगी खाने की सुविधा

जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन को लेकर एक बड़ा अपडेट आया है कि अब पर एक नहीं बल्कि दो फूड वैन लगेंगी। इसमें एक वैन सर्कुलेटिंग एरिया जबकि दूसरी काजी मंडी की तरफ माल गोदाम में लगाई जाएगी। क्योंकि दूसरी तरफ रोजाना गुड्स ट्रेनों से लोडिंग और अनलोडिंग का काम होता है जहां सैकड़ों श्रमिक इस काम में जुटे रहते हैं।

इसके अतिरिक्त रेलवे के गुड्स दफ्तर में भी कर्मचारी होते हैं। ऐसे में वहां न तो कोई दुकान है और न ही खाने-पीने का कोई स्टाल। इस वजह से श्रमिकों और रेल कर्मचारियों को दिक्कत होती है। ऐसे में वहां फूड वैन स्थापित करने से हर किसी को बेहतर खाना मिलने लगेगा।

मुख्य स्टेशन की बिल्डिंग के बाहर लगने वाली फूड वैन को लेकर जगह फाइनल नहीं हो पाई है, क्योंकि पहले इसे जीआरपी के आगे वाले त्रिकोण ग्रीन एरिया में लगाना था।

यह भी पढ़ें- जालंधर के बिजली संकट पर भाजपा भड़की, उद्योगों के लिए 24 घंटे आपूर्ति की मांग; DC कार्यालय पहुंच सौंपा ज्ञापन

अब स्टेशन का निर्माण कार्य शुरू करने को लेकर सड़क पर जाम की स्थिति न बने, इसलिए उसे छोटा कर दिया गया है, क्योंकि यहां से ट्रैफिक निकाला जाएगा। इस वजह से फूड वैन को अब वहां नहीं लगाया जाएगा।

अब फूड वैन मालिक और रेल अधिकारियों की तरफ से उसके लिए जगह फाइनल की जा रही है। फिर दोनों तरफ फूड वैन लगाई जाएगी। इससे केवल यात्रियों को ही नहीं आसपास के लोगों को भी 24 घंटे लाभ मिल सकेगा, क्योंकि यह वैन पूरी रात खुली रहेगी।

हालांकि काजी मंडी की तरफ लगने वाली फूड वैन के लिए समय निश्चित किया जा सकता है। क्योंकि रात को वहां रास्ता वीरान हो जाता है।

यह भी पढ़ें- जालंधर में स्वाइन फ्लू के 7 मरीज मिले, सभी बुजुर्ग; डॉक्टर बोले- लक्षणों को बिल्कुल नजरअंदाज न करें