यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 30, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Power Cut Jalandhar: भयंकर गर्मी में बत्ती गुल होने से छूटे पसीने, अब रोज लगेगा डेढ़ घंटे का कट
भीषण गर्मी में पंजाब में अचानक बिजली की डिमांड बढ़ जाने से पावरकाम को पावरकट लगाना पड़ा। पटियाला हेड आफिस ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, जालंधर। गर्मियों में बिजली की खपत अधिक बढ़ जाने से बुधवार दिन में पावरकॉम की ओर से पूरे शहर में पावरकट लगाया गया। पावरकट लगने से गर्मी में लोग बेहाल हो गए। अचानक बिजली की डिमांड बढ़ जाने से पावरकाम को पावरकट लगाना पड़ा। पटियाला हेड आफिस से आदेश जारी हुए है कि बिजली की खपत को बचाने के लिए रोजाना डेढ़ घंटे का पावरकट लगाया जाए। बुधवार को तीन बजे शहर में पावरकट लगा, जिसके बाद शहर वासी गर्मी से बेहाल हो गए।
अचानक पावरकट लगाना इसलिए जरूरी है कि राज्य बिजली संकट से जूझ रहा है। गर्मी बढ़ने के साथ घरों में एसी लगने से बिजली का लोड अधिक बढ़ गया है। लोगों ने पावरकॉम से मंजूरी लिए बिना लोड बढ़ा रखा है। ग्रिड संचालकों को हिदायत जारी किए हुए है आदेश आते ही कट लगाए गए।
पावरकॉम के डिप्टी चीफ इंजीनियर हरजिंदर सिंह बांसल ने कहा कि राज्य में बिजली की डिमांड अधिक बढ़ने के साथ पावरकट लगाए जा रहे हैं। पटियाला हेड आफिस से कट लगाने संबंधी आदेश जारी हुए हैं। ग्रिड संचालकों भी हिदायतें जारी की है आदेश आते की कट लगाएं। बढ़ती गर्मी के साथ लोड अधिक बढ़ गया है। एसी का लोड भी अधिक बढ़ गया है जो फीडर पर पड़ रहा है। लोगों ने विभाग से मंजूरी बिना लोड बढ़ रखा है। मानसून में भी देरी हो रही है।
