Move to Jagran APP

Jalandhar Politics: बलदेव को हटाने का स्वागत, पार्षदों और वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने सक्षम प्रधान मांगा

बुधवार को पंजाब खादी बोर्ड के डायरेक्टर मेजर सिंह की अध्यक्षता में पार्षदों कांग्रेस नेताओं की बैठक हुई। इसमें हाईकमान से अपील की गई अब सक्षम प्रधान लगाया जाए।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Thu, 23 Jan 2020 08:50 AM (IST)Updated: Thu, 23 Jan 2020 04:16 PM (IST)
Jalandhar Politics: बलदेव को हटाने का स्वागत, पार्षदों और वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने सक्षम प्रधान मांगा
Jalandhar Politics: बलदेव को हटाने का स्वागत, पार्षदों और वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने सक्षम प्रधान मांगा

जालंधर, जेएनएन। जिला कांग्रेस कमेटी भंग होने के साथ ही राजनीति तेज हो गई है। पार्टी के कई सीनियर नेताओं और पार्षदों ने इसका स्वागत किया है। नेताओं ने शहर में गुटों में बंटी कांग्रेस, विधायकों से भी एकजुट होने की अपील की है। मॉडल हाउस में पंजाब खादी बोर्ड के डायरेक्टर मेजर सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में शहर के अलग-अलग इलाकों से शामिल पार्षदों, कांग्रेस नेताओं ने पार्टी हाईकमान से अपील की है कि अब ऐसा प्रधान लगाया जाए जो पार्टी को मजबूत करे।

loksabha election banner

मेजर सिंह ने कहा कि साल 2022 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए संगठन मजबूती पर जोर दिया जाना चाहिए। प्रधान जिसे भी बनाया जाए वह गुटबाजी और व्यक्तिगत हितों से ऊपर उठकर पार्टी की मजबूती के लिए काम करे। पार्षदों और नेताओं ने निवर्तमान जिला कांग्रेस प्रधान बलदेव सिंह देव की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि एक साल में ही पार्टी काफी पीछे चली गई है। पार्टी को गुटों में बांट दिया गया। यहां तक कि कांग्रेस भवन में होने वाले प्रोग्रामों में भी उन्हें नहीं बुलाया जाता था। बैठक में विशेष रूप से पहुंचे डिप्टी मेयर हरसिमरनजीत सिंह बंटी ने कहा कि संगठन की मजबूती से पंजाब मजबूत होगा। पार्टी प्रधान गुटबंदी से अलग रह कर काम करे। प्रधान के लिए कोई नेता नहीं बल्कि पार्टी पहले होनी चाहिए।

पार्षद लखबीर सिंह बाजवा ने कहा कि 1 साल पहले बलदेव सिंह देव को प्रधान बनाया गया था लेकिन वह कसौटी पर खरे नहीं उतरे। पार्टी ने एक ऐसे व्यक्ति को प्रधान बना दिया जो अपनी ही पार्टी के खिलाफ काम करता रहा है। इससे भी लोगों का मोहभंग हुआ और कांग्रेस भवन में वर्करों ने जाना बंद कर दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आज भी सबसे मजबूत पार्टी है और इसके लिए वर्कर की सोच पर चलने वाला प्रधान चाहिए। पार्षद जगदीश समराए ने कहा कि बलदेव सिंह देव ने प्रधान रहते पार्टी को तोडऩे का ही काम किया। सीनियर कांग्रेस नेता हरजिंदर सिंह लाडा ने कहा कि शहर में पार्टी को एकजुट करने की जरुरत है और यह सीनियर नेता ही कर सकते हैं।

ये रहे बैठक में मौजूद

पार्षद मिंटू गुर्जर, मदन लाल खिंदर, मिंटू जुनेजा, बलराज ठाकुर, कुलदीप मिंटू, हंसराज ढल्ल, ओमकार राजीव टिक्का, एडवोकेट बचन लाल, महिंदर सिंह गुल्लू, मनदीप जस्सल, सुच्चा सिंह, गीत रत्न खैहरा, राम प्रकाश शर्मा, मोना गिल, रविंदर भगत, भीमसेन जलोटा, सुरजीत सिंह, नासिंर सलमानी, हरीश ढल्ल, भूपिंदर सिंह टक्कर, लाभ चंद, राकेश शर्मा, हरकेश चौधरी, प्रवीण जैन, गगन सिंह, संजीव जैन, हरकेश चौधरी, दलजीत कुमार, अमृत खोसला।

पार्षदों ने नगर निगम के कामकाम पर भी सवाल उठाए

मीटिंग में कांग्रेस के जिला प्रधान के मुद्दे से भटक कर कई पार्षद नगर निगम के कामकाज पर सवाल उठाने लगे। पार्षदों की शिकायत है कि निगम में उनकी सुनवाई नहीं हो रही। पार्षद पति बलबीर चंद अंगुराल ने कहा कि अपनी सरकार होने के बावजूद उनके काम नहीं हो रहे। दूसरों को कुछ कहने की जरूरत नहीं है अपने ही अपनों को मारने का प्रयास कर रहे हैं। पार्षदों ने कहा कि अभी भी समय है कि ऐसा प्रधान लाएं जो सबकी बात करने का दम रखता हो।

बलराज ठाकुर की डिपलोमेसी, कांग्रेस भवन में यूथ-महिला विंग के लिए कमरे की वकालत


कांग्रेस भवन में यूथ कांग्रेस प्रधान अंगद दत्ता से मुलाकात करते हुए वरिष्ठ पार्षद बलराज ठाकुर (मध्य में)।

मॉडल हाउस में बैठक के बाद सीनियर पार्षद बलराज ठाकुर कांग्रेस भवन पहुंचे और यूथ कांग्रेस प्रधान अंगद दत्ता से मुलाकात की। बलराज ठाकुर भी प्रधान पद के दावेदार हैं। बलराज ठाकुर ने यूथ प्रधान से मिल कर कहा कि कांग्रेस भवन में यूथ विंग और महिला विंग के लिए भी ऑफिस होना चाहिए। उन्होंने यूथ नेताओं के साथ राजनीति भी चर्चा की। मॉडल हाउस में हुई मीटिंग में बलदेव सिंह देव का विरोध करने वाले अमृत खोसला भी कुछ देर बाद कांग्रेस भवन पहुंच गए थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.