विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 21, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जालंधर के भगत सिंह चौक के पास बिल्डिंग की लिफ्ट टूटी, एक वर्कर की मौत व दूसरा घायल

By Pankaj DwivediEdited By:
Published: Sun, 21 Feb 2021 11:47 AM (IST)

जालंधर के भगत सिंह चौक के पास से बुरी खबर आई है। यहां पास की एक बिल्डिंग में लिफ्ट गिरने ...और पढ़ें

जालंधर के भगत सिंह चौक के पास लिफ्ट गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है।
जालंधर के भगत सिंह चौक के पास लिफ्ट गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है।

जालंधर, जेएनएन। भगत सिंह चौक के पास से बुरी खबर आई है। यहां पास की एक बिल्डिंग में लिफ्ट गिरने से हाहाकार मच गया है। हादसा कपूर हार्डवेयर के गोदाम में हुआ है। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि एक अन्य घायल हो गया है। घायल को एक निजी अस्पताल ले जाया गया है। वहीं, पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि यहां देसी जुगाड़ के साथ लिफ्ट चलाई जा रही थी। सुबह दस बजे के करीब जब लिफ्ट गिरी तो जोरदार धमाका हुआ है। इससे आसपास के लोग सहम गए।

मरने वाला 25 साल का राजू था जो कि गोदाम में ही वर्कर के रूप में काम करता था। वह राजपुरा का रहने वाला था और दुकान में लंबे समय से काम कर रहा था। शनिवार को लिफ्ट टूटने से वह उसकी चपेट में आ गया और उसकी असमय मौत हो गई।

भगत सिंह चौक के पास एक गोदाम में लिफ्ट गिरने से जोरदार धमाका हुआ, जिससे आसपास के लोग सहम गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी है।

सुबह करीब 10 बजे लिफ्ट की तार टूटने से राजू उसकी चपेट में आ गया। गंभीर रूप से घायल होने पर उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें - पंजाब के इस स्कूल में सीढ़ी से दीवार फांद जाते हैं शिक्षक और विद्यार्थी, कारण जान कर रह जाएंगे हैरान