भगवान वाल्मीकि जयंती पर घरों में होगी दीपमाला
जालंधर भारतीय वाल्मीकि महासंघ परिवार की बैठक रविवार को बस्ती शेख में हुई।
जागरण संवाददाता, जालंधर : जालंधर भारतीय वाल्मीकि महासंघ परिवार की बैठक रविवार को बस्ती शेख में हुई। इस उन्होंने आह्वान किया कि इस बार कोरोना महामारी के चलते 31 अक्टूबर को भगवान वाल्मीकि जयंती पर घरों में दीपमाला करें। इस दौरान विशेष रूप से पहुंचे राष्ट्रीय चेयरमैन दीपक बाबा ने कहा कि इस बार शोभायात्रा भी नहीं निकाली जाएगी।
उन्होंने बताया कि भगवान वाल्मीकि जयंती पर शहर में होने वाले भव्य आयोजनों में भारी भीड़ उमड़ती रही है। लेकिन इस बार ऐसा नहीं किया जाएगा। कोरोना काल के दौरान गरीब तथा जरूरतमंद लोगों को राशन तथा जरूरत का समान दिया गया है। इसी कड़ी के तह इस बार भगवान वाल्मीकि जी की जयंती मनाई जाएगी। उन्होंने समूह भाईचारे को गरीबों की सेवा करने का आह्वान किया। राष्ट्रीय निदेशक अजीत मौजी ने कहा कि शहर में बने भगवान वाल्मीकि मंदिरों को जयंती वाले दिन लाइटिग के साथ सजाएं। उन्होंने संस्था द्वारा की जा रही गतिविधियों पर भी चर्चा की। इस अवसर पर उनके साथ राष्ट्रीय प्रभारी निर्मल सभ्रवाल, उप चेयरमैन सोनू हंस, महिला विग की प्रदेश अध्यक्ष बलजीत सीमा, जिला प्रधान ज्योति गिल, गुलजार खोसला, अशोक मल्होत्रा, मास्टर पाली, बबल भंडारी, अशोक कुमार, रोशन कुमार, सोनू व शाम लाल मौजूद थे।