विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 05, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ससुर करता था गलत हरकतें, बहू ने वीडियो बनाकर भाईयों को भेजी; जालंधर के बस्ती शेख में हंगामा

By Vikas_KumarEdited By:
Published: Wed, 05 May 2021 08:51 AM (IST)Updated: Wed, 05 May 2021 03:58 PM (IST)

जालंधर के एक व्यक्ति की बहू ने इसकी वीडियो बना ली जिसमें उसका ससुर उससे अश्लील हरकत कर रहा था। ...और पढ़ें

जालंधर के तेजमोहन नगर में मंगलवार देर रात जबरदस्त हंगामा हो गया।
जालंधर के तेजमोहन नगर में मंगलवार देर रात जबरदस्त हंगामा हो गया।

जालंधर, जेएनएन। बस्ती शेख के तेजमोहन नगर में मंगलवार देर रात जबरदस्त हंगामा हो गया। इलाके में रहने वाले एक व्यक्ति की बहू ने इसकी वीडियो बना ली जिसमें उसका ससुर उससे अश्लील हरकत कर रहा था। यह वीडियो उसने अपने भाइयों को भेज दी, जिसके बाद रात को घर आए उसके भाईयों ने ससुर व बाकी परिजनों को पीट दिया। सूचना मिलते ही थाना पांच की पुलिस मौके पर पहुंची।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसकी शादी दो साल पहले हुई थी। शादी के बाद से ही उसके ससुराल वाले उसके सास, ससुर, जेठानी और ननदें तंग करती थी। बात-बात उसे मारा जाता था। उस पर दहेज लाने का दबाव बनाया जाता था। दहेज की मांग पूरी न करने पर उसे तंग किया जाता था। इसके बाद उसके घर बेटी पैदा हुई जिसके बाद और तंग किया जाने लगा। हद तब हो गई जब उसका ससुर उस पर बुरी नजर रखने लगा और गलत हरकतें करने लगा। इसी से तंग आकर उसने वीडियो बनाई और अपने भाइयों को भेज दी।

------------------

यह भी पढ़ेंः किसान संघर्ष कमेटी के नेता की पत्नी ने फंदा लगाकर दी जान

शाहकोट। किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के संगठन सचिव कुलदीप राय की पत्नी वीना रानी ने परेशानी के चलते फंदा लगाकर जान दे दी। कुछ समय पहले उनके बेटे संदीप का दिल्ली किसान आंदोलन से लौटते ट्रैक्टर के नीचे आने से निधन हो गया था। सरकार ने संदीप के भोग पर 5 लाख की माली सहायता देने का एलान किया था, जो नहीं मिली। प्रमुख शाहकोट सुरिंदर कुमार कंबोज ने 174 की कार्रवाई की।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

 

 

 

 

 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें