Jalandhar Air Travel Alert: धुंध का कहर, मुंबई के बाद दिल्ली-आदमपुर फ्लाइट भी रद
Jalandhar Air Travel Alert घनी धुंध आदमपुर के हवाई यातायात पर अपना पूरा असर दिखा रहा है। घनी धुंध की वजह से ही शनिवार को दिल्ली- आदमपुर- दिल्ली सेक्टर की फ्लाइट को भी कैंसिल कर देना पड़ा है।
जालंधर, जेएनएन। Jalandhar Air Travel Alert: धुंध का प्रकोप आदमपुर के हवाई यातायात पर अपना पूरा असर दिखा रहा है। धुंध की वजह से ही पहले मुंबई की फ्लाइट रद हो चुकी है और शनिवार को दिल्ली-आदमपुर-दिल्ली सेक्टर की फ्लाइट को भी कैंसिल कर देना पड़ा है।
शुक्रवार को भी फ्लाइट का संचालन अपने निर्धारित समय से लगभग डेढ़ घंटे की देरी से संभव हो सका था। वजह यह थी कि धर्मशाला-दिल्ली सेक्टर की फ्लाइट अपने निर्धारित समय से पिछड़ गई, जिसकी वजह से दिल्ली आदमपुर की फ्लाइट का संचालन भी डेढ़ घंटे की देरी से संभव हो सका।
शनिवार को वीकेंड होने के चलते फ्लाइट कैंसिल होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा है। वजह यह है कि यात्रियों को दिल्ली तक पहुंचने के लिए सीधी बस सेवा उपलब्ध नहीं है और बाद दोपहर दिल्ली तक पहुंचने के लिए कोई ट्रेन भी उपलब्ध नहीं थी। फ्लाइट का संचालन करने वाली निजी एयरलाइन स्पाइसजेट की तरफ से बाद दोपहर लगभग 1:30 बजे यात्रियों को फ्लाइट के रद होने की सूचना दी गई।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें