फल-सब्जियों की Sunday Rate List जारी, महंगी मिले को पुलिस को दें सूचना
शहर के लोग कालाबाजारी की शिकायत डीसी कंट्रोल रूम को 0181-2224417 या पुलिस कंट्रोल रूम पर 95929-18502 कर सकते हैं।
जालंधर, जेएनएन। जिला प्रशासन ने पांच अप्रैल यानि रविवार की रेट लिस्ट जारी कर दी है। इसमें 24 तरह की फल सब्जियों को शामिल किया गया है। अगर कोई इससे महंगे रेट से बेचता पकड़ा गया तो उसके खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा। उससे कर्फ्यू पास भी छीन लिया जाएगा और उसे मंडी से फल-सब्जी भी नहीं उठाने दी जाएगी। कालाबाजारी की शिकायत डीसी कंट्रोल रूम को 0181-2224417 या पुलिस कंट्रोल रूम पर 95929-18502 कर सकते हैं। प्रशासन की तरफ से यह रेट लिस्ट रोजाना जारी की जा रही है।
यह हैं 5 अप्रैल के रेट
प्याज - ₹35 किलो
टमाटर - ₹20 किलो
आलू - ₹25 किलो
गोभी - ₹20 किलो
अदरक - ₹110 किलो
लहसुन - ₹150 किलो
घीया लौकी - ₹20 किलो
खीरा - ₹20 किलो
मटर - ₹50 किलो
गाजर - ₹25 किलो
मिर्ची - ₹40 किलो
नींबू - ₹70 किलो
बंद गोभी - ₹20 किलो
किन्नू - ₹40 किलो
केला - ₹60 दर्जन
पपीता - ₹50 किलो
अंगूर - ₹80 किलो
अनानास - ₹35 किलो
सेब - ₹110 किलो
बैंगन - ₹25 किलो
भिंडी - ₹60 किलो
मूली - ₹15 किलो
हलवा कद्दू - ₹20 किलो
धनिया - ₹20 किलो