Move to Jagran APP

फल-सब्जियों की Friday Rate List जारी, महंगी मिले तो पुलिस में करें शिकायत

अगर कोई इससे महंगे रेट पर बेचता पकड़ा गया तो उसके खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा। उससे कर्फ्यू पास भी छीन लिया जाएगा

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Fri, 10 Apr 2020 10:20 AM (IST)Updated: Fri, 10 Apr 2020 10:20 AM (IST)
फल-सब्जियों की Friday Rate List जारी, महंगी मिले तो पुलिस में करें शिकायत
फल-सब्जियों की Friday Rate List जारी, महंगी मिले तो पुलिस में करें शिकायत

जालंधर, जेएनएन। जिला प्रशासन ने 10 अप्रैल यानि शुक्रवार की सब्जियों और फलों की रेट लिस्ट जारी कर दी है। इसमें दो नई सब्जियां शामिल करते हुए 26 तरह की फल सब्जियों को रखा गया है। गली मोहल्लों में सब्जी बेच रहे सभी वेंडरों को इसी सूची अनुसार सब्जी बेचने की हिदायत दी गई है। हालांकि नई रेस्ट लिस्ट में कल के मुकाबले दामों में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं किया गया है। प्याज और टमाटर के दाम 30 रुपये प्रति किलो रखे गए हैं जबिक आलू का रेट 25 रुपये प्रति किलो रखा गया है। कल यह 20 रुपये प्रति किलो था। 

loksabha election banner

महंगा बेचने वाले पर दर्ज होगा केस

अगर कोई इससे महंगे रेट पर बेचता पकड़ा गया तो उसके खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा। उससे कर्फ्यू पास भी छीन लिया जाएगा और उसे मंडी से फल-सब्जी भी नहीं उठाने दी जाएगी। प्रशासन की तरफ से यह रेट लिस्ट रोजाना जारी की जा रही है।

लोग कालाबाजारी की शिकायत यहां करें

शहर के लोग कालाबाजारी की शिकायत डीसी कंट्रोल रूम को 0181-2224417 या पुलिस कंट्रोल रूम पर 95929-18502 कर सकते हैं। 

ये हैं 10 अप्रैल के रेट

प्याज - ₹30 किलो

टमाटर - ₹30 किलो

आलू - ₹25 किलो

गोभी - ₹20 किलो

अदरक- ₹120 किलो

लहसुन - ₹150 किलो

घीया लौकी - ₹25 किलो

खीरा - ₹20 किलो

मटर - ₹50 किलो

गाजर - ₹25 किलो

मिर्ची - ₹30 किलो

नींबू - ₹70 किलो

बंद गोभी - ₹20 किलो

किन्नू - ₹35 किलो

केला - ₹70 दर्जन

पपीता - ₹45 किलो

अंगूर - ₹80 किलो

अनानास - ₹25 किलो

सेब - ₹100 किलो

बैंगन - ₹35 किलो

भिंडी - ₹70 किलो

मूली - ₹20 किलो

हलवा कद्दू - ₹25 किलो

धनिया - ₹15 किलो

खीरा पॉलीहाउस - ₹35 किलो

लाल-पीली शिमला मिर्च - ₹100 किलो 

सख्ती के बाद भी मनमानी कर रहे रेहड़ी वाले

प्रशासन के तमाम प्रयास के बाद भी कई रेहड़ी वाले मनमाने दाम पर सब्जियां बेचने से बाज नहीं आ रहे हैं। इन्हें पुलिस का भी डर नहीं है। 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.