यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 07, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
फगवाड़ा गेट की 'बेबे परांठे वाली' की मदद के लिए आगे आया जालंधर प्रशासन, सौंपा 50 हजार का चेक
फगवाड़ा गेट मार्केट में पिछले 30 सालों से पराठें बना रही कमलेश कुमारी ने दिन फिरने लगे हैं। इंटरनेट मीडिया ...और पढ़ें

जालंधर, जेएनएन। इंटरनेट मीडिया चर्चा में आई फगवाड़ा गेट में पराठे बेचने वाली 70 वर्षीय बेबे (कमलेश रानी) को जिला प्रशासन की तरफ से शनिवार को पचास हजार रुपए का चेक जारी किया गया। फगवाड़ा गेट में पिछले 30 वर्षों से परांठे बेचकर पेट पाल रही कमलेश कुमारी को शुक्रवार रात को ही पंजाब महिला कमिशन की चेयरपर्सन मनीषा गुलाटी मिलकर गई थी। इस दौरान बेबे के हाथ के बने परांठे खाने के बाद मनीषा गुलाटी ने उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं तथा उपहार भेंट किए थे। इसके साथ ही जिला प्रशासन द्वारा उन्हें सहयोग देने का विश्वास भी दिलाया था।
इसी क्रम में शनिवार को डीसी घनश्याम थोरी ने चेक जारी किया। जिसे एसडीएम डा. जय इंद्र सिंह ने कमलेश रानी को सौंप दिया है। डीसी ने कहा कि जिला प्रशासन की तरफ से भी एक लाख रुपए का चेक जल्द जारी किया जाएगा। इससे पूर्व प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने कमलेश कुमारी के घर में भी जाकर उसकी समस्याएं भी सुनी।
दैनिक जागरण ने उठाया था मुद्दा
दैनिक जागरण ने कमलेश रानी की बेबसी को लेकर तीन नवंबर के संस्करण में विस्तार से मुद्दा उठाया था। इसमें इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुई वीडियो से लेकर उसे पंजाबी गायकों व वरिष्ठ लोगों द्वारा किए गए कमेंट को लेकर विस्तार के साथ छापा गया था। इसका संज्ञान लेकर शुक्रवार को महिला आयोग की चेयरपर्सन कमलेश रानी को मिलने पहुंची थीं।
