यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 01, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
जालंधर से यूपी जा रही ब्लेरो पिकअप की गोराया में हुई भीषण टक्कर, 2 लोगों की मौत; एक घायल
जालंधर से यूपी की तरफ जा रही ब्लेरो पिकअप मंगलवार को नेशनल हाइवे पर भीषण हादसे का शिकार हो गई। ...और पढ़ें

जालंधर, जेएनएन। जालंधर से यूपी की तरफ जा रही ब्लेरो पिकअप मंगलवार को नेशनल हाइवे पर भीषण हादसे का शिकार हो गई। गाड़ी में तीन लोग सवार थे, जिनमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई और तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
एएसआई निशान सिंह ने बताया कि जालंधर से आ रही पिकअप गाड़ी (यूपी 84 टी 9431) का गोराया के पास एक्सीडेंट हो गया। गाड़ी पर आर्मी लिखा हुआ था। गाड़ी हादसाग्रस्त कैसे हुई इसका पता नहीं चलस सका है। उन्होंने बताया के हादसे में दो लोगो की मौत हो गई। मृतकों की पहचान राजेश कुमार पुत्र धन सिंह गांव पलिया फिरोजाबाद यूपी व दूसरा किशन पल पुत्र विजय पाल गांव नगला धनी, यूपी के तौर पर हुई। उनके साथ बैठे सचिन पुत्र राम कुमार गंभीर रूप में घायल हो गया, जिसको लुधियाना हस्पताल में भेज दिया गया।
यह भी पढ़ें : वाहन खड़े को लेकर दुकानदारों में विवाद, पिता-पुत्र घायल
जालंधर, जेएनएन। पंजपीर में वाहन खड़े करने के विवाद में दुकानदार भिड़ गए। घटना में एक दुकान मालिक पिता-पुत्र घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। घायल पंजपीर निवासी मनोज ने बताया कि उनकी दुकान पंजपीर में है। सुबह दुकान खोलने के लिए गए तो वहां पर कुछ दुकानदारों ने अपने वाहन खड़े किए थे। उन्होंने उनको अपने वाहन हटा लेने के लिए कहा, ताकि अपना सामान वहां पर रख सकें। इसी बात पर पड़ोसी दुकानदार गालियां निकालने लगे। रोकने पर उन्होंने हमला कर उनको घायल कर दिया। उनका बेटा बचाने के लिए आगे आया उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया। थाना तीन की पुलिस मामले की जांच कर रही है।
