स्कूली विद्यार्थियों ने लगाया वंडरलैंड का टूर
संवाद सूत्र शाहकोट बेरीज ग्लोबल डिस्कवरी स्कूल के ट्रस्टी श्रीराम मूर्ति प्रिसिपल संदीप कौर एडमिन हैड तेजपाल सिंह और जूनियर विग की कोर्डिनेटर शगुन की अगुवाई में वंडरलैंड ट्रिप का आयोजन किया गया।
संवाद सूत्र, शाहकोट: बेरीज ग्लोबल डिस्कवरी स्कूल के ट्रस्टी श्रीराम मूर्ति, प्रिसिपल संदीप कौर, एडमिन हैड तेजपाल सिंह और जूनियर विग की कोर्डिनेटर शगुन की अगुवाई में वंडरलैंड ट्रिप का आयोजन किया गया। इस ट्रिप में पांचवी से बाहरवीं कक्षा तक के 200 से अधिक बच्चों ने भाग लिया। वंडरलैंड ट्रिप पर पहुंचने पर बच्चों ने तरह-तरह के झूले लिए जिसमें चंडोल, रोलर-कोस्टर, ट्रैन, स्नेक राइडिग और वाटरस्लाइड शामिल था। इसके बाद बच्चों ने नांव और भूत बंगला का भी खूब आनंद लिया। दोपहर के खाने के बाद बच्चों ने वाटर पार्क में खूब मस्ती की। इस ट्रिप पर स्कूल की अध्यापिकाओं जसप्रीत कौर, सिमरप्रीत कौर, पूजा नंदवाना, नेहा डावरा, प्रिया ओहरी, अर्जुन शर्मा, आकांक्षा गुप्ता, सिम्मी, भाविका, संजय शर्मा और आशा रानी ने भी भाग लिया। स्कूल की प्रिसिपल संदीप कौर के अनुसार बच्चों के लिए शिक्षा के साथ-साथ इस तरह के ट्रिप भी आवश्यक हैं।