स्कूल के100 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में समागम 29 को
संवाद सूत्र भोगपुर ब्लाक भोगपुर के गांव चाहड़के के सरकारी प्राइमरी स्कूल चाहड़के को इलाके में शिक्षा का प्रसार करते हुए 100 साल पूरे होने की खुशी में 29 मई रविवार को विशेष समागम करवाया जाएगा।
संवाद सूत्र, भोगपुर: ब्लाक भोगपुर के गांव चाहड़के के सरकारी प्राइमरी स्कूल चाहड़के को इलाके में शिक्षा का प्रसार करते हुए 100 साल पूरे होने की खुशी में 29 मई, रविवार को विशेष समागम करवाया जाएगा।
जानकारी देते आप नेता अमरजीत सिंह भंगू व सुखदेव सिंह अटवाल ने बताया कि ग्राम पंचायत व समूह नगर निवासियों द्वारा इकट्ठे होकर स्कूल को 100 साल पूरा होने की खुशी में श्री सुखमणि साहिब पाठ के भोग डाले जाएंगे।
उन्होंने बताया कि समागम में हलका करतारपुर के विधायक बलकार सिंह व ब्लाक प्राइमरी शिक्षा अफसर ्अवतार सिंह ने विशेष रूप से शिरकत करेंगे। इस मौके पर संत बाबा रंगी राम अस्पताल टांडा द्वारा फ्री मेडिकल चेकअप कैंप भी लगाया जाएगा। इस मौके पर हरदयाल सिंह गिल, सुरिदर सिंह कलसी, बलकार सिंह भंगू, जगदेव सिंह बलदेव सिंह भंगू, मास्टर तरसेम सिंह, जरनैल सिंह अटवाल, चरनजीत सिंह रत्ती, कमलजीत सिंह, सरपंच पति गुरमीत राम व अन्य मौजूद रहे।