Move to Jagran APP

गुरप्रीत प्रधान व मनप्रीत सीनियर उपप्रधान नियुक्त

एसओआइ दोआबा जोन-एक के प्रधान अमृतपाल सिंह डल्ली ने हलका जालंधर नार्थ के जत्थेबंधक ढांचे का विस्तार किया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 19 Oct 2021 06:11 PM (IST)Updated: Tue, 19 Oct 2021 06:11 PM (IST)
गुरप्रीत प्रधान व मनप्रीत सीनियर उपप्रधान नियुक्त
गुरप्रीत प्रधान व मनप्रीत सीनियर उपप्रधान नियुक्त

संवाद सूत्र, भोगपुर : एसओआइ दोआबा जोन-एक के प्रधान अमृतपाल सिंह डल्ली ने हलका जालंधर नार्थ के जत्थेबंधक ढांचे का विस्तार किया। इनमें गुरप्रीत सुमन गोरा को हलका जालंधर नार्थ का प्रधान व मनप्रीत सिंह ग्रेवाल को दोआबा जोन-एक का सीनियर उपप्रधान किया गया। इस संबंध में आयोजित कार्यक्रम में विधायक गुरप्रताप सिंह वडाला, विधायक पवन टीनू, हलका इंचार्ज करतारपुर एडवोकेट बलविदर कुमार, शहरी प्रधान कुलवंत सिंह मन्नण, कोर कमेटी सदस्य हरिदर ढींडसा, राजिदर सिंह रीहल, सेठ सतपाल मल, लखवीर सिंह फुम्मण, सोई जिला इंचार्ज जालंधर चेतनपाल सिंह हनी ने मुख्य मेहमान के रूप में शिरकत की। डल्ली ने नए प्रधानों को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए आज से ही पार्टी की मजबूती के लिए काम करने को प्रेरित किया। इस मौके पर मंगा रेरू, अमृतपाल सिंह रंधावा, गुरप्रीत बैंस, लवली रामगढि़या, गोपी अलावलपुर, वैडी रामगढि़या, अमित सुमन, जोरा गदईपुर, गगन जल्लोवाल, अमित, बबलू, रिक्की, राहुल, रजत पाबला, सुखविदर सिंह काहलों, गगनदीप सिंह गागी, वरिदर सिंह बिट्टू आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.