जैन सेवा समिति ने 11 जरूरतमंद परिवारों को वितरित किया राशन Jalandhar News
श्रमण संघीय सलाहकार श्री सुमति प्रकाश महाराज के जन्म दिवस को लेकर जैन सेवा समिति की तरफ से 14वें राशन वितरण समारोह का आयोजन हुआ। जिसका राज महामंत्र नवकार के समूह उच्चारण के साथ किया गया। इसके उपरांत 11 जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित किया गया।
जालंधर, जेएनएन। श्रमण संघीय सलाहकार श्री सुमति प्रकाश महाराज के जन्मदिवस को लेकर जैन सेवा समिति की तरफ से 14वें राशन वितरण समारोह का आयोजन हुआ, जिसका राज महामंत्र नवकार के समूह उच्चारण के साथ किया गया। इसके उपरांत 11 जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित किया गया। इस दौरान मानव सेवा रतन तथा संस्था के अध्यक्ष मुस्कान जैन ने संस्था द्वारा किए जा रहे धार्मिक तथा सामाजिक कार्यों के बारे में विस्तार के साथ जानकारी दी।
जैन संताें के आशीर्वाद से संस्था के सभी सदस्य मानवता की सेवा के लिए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अन्न का दान सबसे उत्तम कर्म है। जिसकी पालन करते हुए जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित किया जा रहा है। इस अवसर पर संस्था के भविष्य कार्यों पर भी चर्चा की गई। इस मौके पर मंत्री ऋषभ जैन, जलपान प्रमुख राकेश जैन बिट्टा, प्रचार व प्रसार मंत्री सचिन जैन, कार्यकारिणी सदस्य राकेश जैन टेगौर नगर मौजूद थे।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें