मुस्कान जैन सेवारत्न की उपाधि से अलंकृत
दिल्ली में चातुर्मास के लिए विराजित परम पूज्य परम श्रद्धेय विद्या-वाचस्पति आचार्य भगवन सुभद्र मुनि महाराज द्वारा चतरुविद्य संघ के प्रति बेहतर सेवाएं देने पर शहर के मुस्कान जैन को सेवा रत्न की उपाधि से अलंकृत किया गया। आचार्य भगवन के आशीर्वाद से मुस्कान जैन का माल्यापर्ण व स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गया।
जागरण संवाददाता, जालंधर : दिल्ली में चातुर्मास के लिए विराजित परम पूज्य परम श्रद्धेय विद्या-वाचस्पति आचार्य भगवन सुभद्र मुनि महाराज द्वारा चतरुविद्य संघ के प्रति बेहतर सेवाएं देने पर शहर के मुस्कान जैन को सेवा रत्न की उपाधि से अलंकृत किया गया। आचार्य भगवन के आशीर्वाद से मुस्कान जैन का माल्यापर्ण व स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गया।
गौरतलब है कि आचार्य भगवन के शहर में आगमन के दौरान मुस्कान जैन ने बेहतर सेवाएं दी थी। इस दौरान अमित मुनि महाराज ने मुस्कान जैन की प्रतिभा को सराहा था। इससे पूर्व मुस्कान जैन को श्वेतांबर स्थानकवासी ऑल इंडिया जैन कांफ्रेंस युवा शाखा पंजाब द्वारा युवाश्रेष्ठी की उपाधि, श्रमण संघीय सलाहकार श्री तारक ऋषि महाराज द्वारा तेजस्वी प्रवक्ता, सरलमना सुलक्षणा महाराज द्वारा प्रखरवक्ता की उपाधि से अलंकृत किया गया है। इसके अलावा साधु-साध्वियों की आहार-विहार की सेवा के साथ-साथ उन्हें ऑल इंडिया जैन माइन्योरिटी फेडरेशन का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। इस दौरान मुस्कान ने बताया कि उनके जीवन का लक्ष्य ही जैन समाज के साधु-संतों की सेवा तथा समाज के उत्थान के लिए सेवाएं देना है। उन्होंने कहा कि 39 वर्ष की आयु में यह सम्मान समाज का उनके प्रति स्नेह व विश्वास से ही मिला है।