सर्वसम्मति से पारित हुआ जय प्रभात वेलफेयर सोसायटी सोसायटी का सालाना बजट
सोसायटी की बैठक में प्रधान महेंद्र सिंह तथा चेयरमैन विजय कश्यप ने कोविड-19 के दौरान जरूरतमंद लोगों को दी गई सेवाओं के बारे में जानकारी दी।
जालंधर, जेएनएन। जय प्रभात वेलफेयर सोसायटी की बैठक संस्था के प्रधान महेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई। शहीद बाबू लाभ सिंह नगर स्थित संस्था के कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान कैशियर राधे सिंह ने वर्ष 2019-20 में हुई आमदन तथा खर्च का ब्यौरा प्रस्तुत किया। जिसे संस्था के सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया।
इस मौके पर प्रधान महेंद्र सिंह तथा चेयरमैन विजय कश्यप ने कोविड-19 के दौरान जरूरतमंद लोगों को दी गई सेवाओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थिति में लोगों का सहयोग करना ही सोसायटी का मुख्य उद्देश्य है। वहीं, संस्था के भविष्य प्रोजेक्टों के बारे में विस्तार के साथ बताया।
इस अवसर पर महामंत्री कमल सूरी, उप-चेयरमैन रमेश रंगा, वरिष्ठ उप प्रधान इंद्रजीत सिंह, उप प्रधान राकेश गौरी, संयुक्त सचिव संदीप शर्मा, सह-कैशियर अमरजीत के अलावा कार्यकारिणी सदस्यों में नरेंद्र सिंह, वरिंदर महिंदरू, अरुण आहूजा, विक्की चड्ढा तथा धीरज भारद्वाज मौजूद थे।