Move to Jagran APP

आइपीएल खेल रहे मनदीप सिंह के पिता का निधन, दो दिन से वेंटिलेटर पर थे

आइपीएल में पंजाब की टीम से खेल रहे जालंधर के खिलाड़ी मनदीप सिंह के पिता हरदेव सिंह का शुक्रवार रात निधन हो गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Oct 2020 08:35 PM (IST)Updated: Sun, 25 Oct 2020 02:24 AM (IST)
आइपीएल खेल रहे मनदीप सिंह के पिता का निधन, दो दिन से वेंटिलेटर पर थे
आइपीएल खेल रहे मनदीप सिंह के पिता का निधन, दो दिन से वेंटिलेटर पर थे

जागरण संवाददाता, जालंधर : आइपीएल में पंजाब की टीम से खेल रहे ग्रोवर कालोनी जालंधर के खिलाड़ी मनदीप सिंह के पिता हरदेव सिंह (68) का शुक्रवार रात निधन हो गया। हरदेव सिंह का इलाज फोर्टिस अस्पताल मोहाली में चल रहा था। हरदेव सिंह वेंटिलेटर पर थे। बीते वीरवार को टांग के जरिये लीवर व किडनी में इंफेक्शन बढ़ने के चलते आपरेशन किया गया था। शरीर पर जख्म अधिक होने की वजह से शनिवार को बस्ती गुजां में उनका संस्कार कर दिया। हरदेव सिंह के पार्थिव शरीर को मुखाग्नि बड़े बेटे हरविदर सिंह ने दी।

loksabha election banner

हरविदर सिंह ने कहा कि मनदीप सिंह को पिता हमेशा मैच में नाट आउट रहने के लिए प्रेरित करते थे। कहते थे नाट आउट रहने से खेल में बेहतर निखार आता है। बेहतर खेल के माध्यम से भारतीय टीम में एक स्थायी खिलाड़ी के तौर पर रहने के लिए कहते थे। मनदीप सिंह को पिता की मौत के बारे में सूचित कर दिया है। हरविदर सिंह ने कहा कि पिता का सपना था कि मनदीप सिंह क्रिकेट जगत में अपना, जालंधर व देश का नाम रोशन करे। क्रिकेट खेलकर अपने सपनों को पूरा करे।

नहीं करते थे किसी भी खिलाड़ी के साथ भेदभाव

स्पो‌र्ट्स कालेज में एथलेटिक्स कोच रह चुके स्व. हरदेव सिंह के शिष्य सर्बजीत सिंह हैप्पी ने कहा कि वे मैदान में किसी खिलाड़ी के साथ भेदभाव नहीं करते थे। गरीब खिलाड़ियों की हमेशा आर्थिक सहायता करते थे। उन्हें कविताएं पढ़ना अच्छा लगता था। रोजाना पुराने एथलेटिक्स खिलाड़ियों को शुभकामनाओं के संदेश भी भेजते थे। हरदेव सिंह ने देश को कई अंतरराष्ट्रीय एथलीट दिए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.