पंजाब में सेना के हेलीकाप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, तकनीकी खराबी के कारण के श्री मुक्तसर साहिब में उतरा चेतक
भारतीय सेना का यह हेलीकाप्टर बठिंडा से अबोहर के लिए उड़ा था। लंबी क्षेत्र में आने पर उसमें कोई तकनीकी खराबी आ गई। इसी कारण इमरजेंसी में पायलट को हेलीकाप्टर गांव फतेहपुर मनियावाला के खेल स्टेडियम में उतारना पड़ा।
जागरण संवाददाता, लंबी (श्री मुक्तसर साहिब)। सेना के एक हेलीकाप्टर (चेतक) को बुधवार शाम करीब सवा छह बजे लंबी क्षेत्र के गांव फतेहपुर मनियावाला में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। इसकी वजह हेलीकाप्टर में आई तकनीकी खराबी बताई जा रही है। हेलीकाप्टर करीब 45 मिनट खेल स्टेडियम में खड़ा रहा। तकनीकी खराबी को दूर करने के बाद फिर से उड़ान भरी गई।
मलोट के डीएसपी जसपाल सिंह ने बताया यह हेलीकाप्टर बठिंडा से अबोहर के लिए उड़ा था लेकिन लंबी क्षेत्र के ऊपर आने पर उसमें कोई तकनीकी खराबी आ गई। इसका पता चलते ही पायलट को हेलीकॉप्टर को गांव फतेहपुर मनियावाला के खेल स्टेडियम में उतारना पड़ा। तकनीकी खराबी को दूर करने के 45 मिनट के बाद हेलीकाप्टर ने दोबारा ओर से फिर से उड़ान भर ली गई। उधर, हेलीकाप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग से गांव के लोग इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने देखा के हेलीकाप्टर गांव के ऊपर से बहुत धीरे-धीरे उड़ रहा था और उसके बाद एक दम से गांव के खेल स्टेडियम में उतर गया।
रणजीत सागर झील में गिरा था सेना का ध्रुव चापर
3 अगस्त, 2021ः सेना का ध्रुव एएलएच मार्क-4 हेलीकाप्टर रणजीत सागर झील में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें दो पायलट सवार थे। हेलीकाप्टर ने मामून कैंट से सुबह 8:30 बजे उड़ान भरी थी। वह रूटीन सार्टी पर था। झील के ऊपर आने पर पायलट का उस पर से नियंत्रण जाता रहा। चापर झीलकर में गिरकर विलीन हो गया। सेना, वायुसेना और नौसेना, राष्ट्रीय आपदा दल वाले बचाव दल को हेलिकाप्टर का मलबा और पायलट और को पायलट का शव निकालने में कई महीने लग गए थे।
9 दिसंबर 2021 को हुआ था तमिलनाडु में हादसा
तमिलनाडु में हुई सैन्य हेलिकाप्टर दुर्घटना में भारत के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल विपिन रावत का निधन हो गया था। इस घटना में उनकी पत्नी मधुलिका रावत सहित 14 लोगों की जान चली गई थी।
17 अप्रैल, 2020- होशियारपुर में हाजीपुर के गांव बुड्ढावड़ में वायु सेना के अपाचे हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई। इसके कारण उसकी खेतों इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। बताया जा रहा है कि हेलिकॉप्टर ने पठानकोट से उड़ान भरी थी और किसी तकनीकी खराबी के चलते इसकी खेतों में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। हालांकि बाद में बताया गया कि यह कोई ड्रिल थी।