Republic Day 2022: अटारी वाघा बार्डर पर भारत व पाकिस्तान के जवानों ने मिठाइयों का किया आदान-प्रदान
Republic Day 2022 भारत के 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर अटारी - वाघा बार्डर पर सीमा सुरक्षा बल और पाकिस्तान रेंंजर्स ने एक - दूसरे को मिठाइयां बधाइयों का आदान प्रदान किया। अटारी बार्डर पर गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया और ध्वजारोहण हुआ।
अटारी (अमृतसर), जेएनएन/ एएनआइ। Republic Day 2022: भारत के 73वें गणतंत्र दिवस के मौके पर अटारी बार्डर पर सीमा सुरक्षा बल (BSF) और पाकिस्तान रेंजर्स (Pakistan Rangers) के बीच मिठाइयोंं व बधाइयों का आदान- - प्रदान हुआ। पाकिस्तान रेंजर्स की ओर से बीएसएफ के अधिकारियों को गणतंत्र दिवस की बधाइयां दी गई और मिठाइयांदह गईं। इस मौके पर बीएसएफ की ओर से पाकिस्ताानरेंजर्स के अफसरों और जवानोंं को मिठाइयों के पैकेट दिए गए।
#WATCH Border Security Force & Pakistan Rangers exchange sweets and greetings at JCP Attari on India's 73rd Republic Day pic.twitter.com/nTD23Wf937
— ANI (@ANI) January 26, 2022
बता दें कि प्रमुख अवसरों पर भारत और पाकिस्तान के जवान मिठाइयों व बधाइयों का आदान-प्रदान करते हैं। कुछ अवसरों को छोड़कर अटारी-वाघा बार्डर सहित अन्य पोस्टों पर यह परंपरा वर्षों से निभाई जा रही है। भारत और पाकिस्तान क बीच तनाव बढ़ने और पाकिस्तान की ओर से आतंकी घटनाएं व उकसाने वाली कार्रवाई करने के कारण कई बार यह परंपरा रुकी है।
Republic Day 2022: अटारी वाघा बार्डर पर मिठाइयों का आदान-प्रदान करते भारत व पाकिस्तान के जवान। (एएनआइ)
इसके साथ ही अटारी वाघा बार्डर पर भी गणतंत्र दिवस समारोह मनाया गया। सीमा सुरक्षा बल की ओर से समारोह का आयोजन किया गया और राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया। इसके साथ ही आज शाम में खास बिटिंग रिट्रीट सरेमनी होगी। बता दें कि अटारी वाघा बार्डर पर सीमा सुरक्षा बल की ओर से प्रतिदिन शाम को रिट्रीअ सेरेमनी होती है। इस दौरान पाकिस्तान रेंजर्स भी अपनी सीमा में इसमें भाग लेते हैं। इसमें जवान शानदार परेड का प्रदर्शन करते हैं।
रिट्रीट सेरेमनी देखने देशभर से लोग अटारी वाघा बार्डर पहुंचते हैं और दर्शक दीर्घाओं से इसका आनंद लेते हैं। इस दौरान पूरा माहौल देशभक्ति से सराबोर हो जाता है। दर्शक भी अपने जोश और जज्बे को रोक नहीं पाते हैं और पूरा वातावरण भारत माता की जय और जय हिंद जैसे देशभक्ति के नारों के गूंज उठता है। इसकी गूंज पाकिस्तान सीमा में भी दूर तक सुनाई देती है।