IMA जालंधर इकाई का चुनाव 15 को, आठ दिसंबर तक कर सकते हैं नामांकन Jalandhar News
डाक्टरों की संस्था इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आइएमए) की जालंधर इकाई के साल 2021 के प्रधान पद के लिए चुनाव के लिए सरगर्मी तेज हो गई है।
जालंधर, जेएनएन। डाक्टरों की संस्था इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आइएमए) की जालंधर इकाई के साल 2021 के प्रधान पद के लिए चुनाव के लिए सरगर्मी तेज हो गई है। अभी तक किसी उम्मीदवार ने नामांकन पत्र दाखिल तो नहीं किया लेकिन डॉक्टरों ने इसके लिए लॉ¨बग करनी शुरू कर दी है। डॉ. अमरजीत सिंह का चुनाव लड़ना पक्का माना जा रहा है।
आइएमए प्रधान डॉ. हरीश भारद्वाज ने बताया कि डॉ. राजीव सूद को मुख्य चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। उनके साथ डॉ. शमशेर सिंह मान व डॉ. दीपक चावला को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है।
मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. राजीव सूद ने बताया कि साल 2021 के प्रधान पद के चयन के लिए नामांकन पत्र 8 दिसंबर शाम तक भरे जाएंगे। 11 दिसंबर तक नामांकन पत्र वापिस लिए जा सकते हैं। अगर सर्वसम्मति से फैसला न हुआ तो 15 दिसंबर को चुनाव करवाए जाएंगे।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें