आइएमए जालंधर इकाई का चुनाव 15 को, सरगर्मी तेज
आइएमए जालंधर इकाई के साल 2021 के प्रधान पद के लिए चुनाव के लिए सरगर्मी तेज हो गई है।
जागरण संवाददाता, जालंधर
डाक्टरों की संस्था इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आइएमए) की जालंधर इकाई के साल 2021 के प्रधान पद के लिए चुनाव के लिए सरगर्मी तेज हो गई है। अभी तक किसी उम्मीदवार ने नामांकन पत्र दाखिल तो नहीं किया लेकिन डॉक्टरों ने इसके लिए लॉबिंग करनी शुरू कर दी है। डॉ. अमरजीत सिंह का चुनाव लड़ना पक्का माना जा रहा है।
आइएमए प्रधान डॉ. हरीश भारद्वाज ने बताया कि डॉ. राजीव सूद को मुख्य चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। उनके साथ डॉ. शमशेर सिंह मान व डॉ. दीपक चावला को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। आठ दिसंबर तक कर सकते हैं नामांकन
मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. राजीव सूद ने बताया कि साल 2021 के प्रधान पद के चयन के लिए नामांकन पत्र 8 दिसंबर शाम तक भरे जाएंगे। 11 दिसंबर तक नामांकन पत्र वापिस लिए जा सकते हैं। अगर सर्वसम्मति से फैसला न हुआ तो 15 दिसंबर को चुनाव करवाए जाएंगे। साल 2020 के लिए डॉ. पंकज पाल पहले से चुने जा चुके हैं प्रधान
डॉ. अमरजीत सिंह को साल 2020 के प्रधान पद के लिए हुए चुनाव में पिछले साल डॉ. पंकज पाल, डॉ. पुनित पसरीचा, डॉ. अलोक ललवानी और डॉ. अमरजीत सिंह चुनाव मैदान में उतरे थे। डॉ. पंकज पाल और डॉ. अमरजीत सिंह में पेंच फंस गया था। आइएमए के वरिष्ठ सदस्यों की दखल अंदाजी के बाद डॉ. पंकज पाल को प्रधान निर्वाचित किया गया था। वहीं डॉ. अमरजीत सिंह को साल 2021 का प्रधान बनाने का भरोसा दिलाया था। अब माना जा रहा है कि उनके खिलाफ कोई भी खड़ा नहीं होगा और उन्हें सर्वसम्मति से प्रधान चुन लिया जाएगा।