Hustlers bicycle Club ने रैली निकाल मनाया Independence Day, लायंस क्लब में भी फहराया तिरंगा
Jalandhar Independence Day 2020 जालंधर में हसलर्स क्लब ने तिरंगा यात्रा के रूप में साइकिल रैली निकला स्वतंत्रता दिवस मनाया।
जालंधर, जेएनएन। शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हस्टलर बाइसिकल क्लब स्वामी विवेकानंद चौक पर तिरंगा लहराया। इसके बाद क्लब के सदस्यों ने साइकिल रैली के माध्यम से तिरंगा यात्रा निकाली जिसे पार्षद रोनी ने हरी झंडी देकर रवाना किया। रैली कारपोरेशन चौक, सेंट्रल टाउन, रेलवे स्टेशन से होते हुए पटेल चौक पर जाकर समाप्त हुई।
इस मौके पर मुख्य अतिथि पार्षद रोनी ने युवाओं को देश की एकता और अखंडता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। क्लब के प्रधान साहिल आहूजा और विशाल ने कहा कि आज का समय समाज का सामूहिक विकास का है। आज हमें जो आजादी मिली है, वह उन शहीदों के कारण हैं जिन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में अपना बलिदान दिया। कार्यक्रम में क्लब के सदस्य गोपाल,आयुष, अंकुश, नीतीश, गौरव, सन्नी, संदीप चड्ढा मौजूद रहे।
भारतीय स्टेट बैंक में फहराया तिरंगा
74वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा पर ध्वजारोहण समारोह करवाया गया। समारोह में शाखा के सहायक महाप्रबंधक दीपक कुमार हरप्रीत सिंह, रजनीश कुमार व अन्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर महाप्रबंधक दीपक ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए बच्चों को उपहार भेंट किए।
लायंस भवन लाजपत नगर में तिरंगा फहराया
जालंधर। लायंस क्लब जालंधर के प्रधान राजेंद्र पाल सिंह बहल ने स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में लायंस भवन लाजपत नगर में तिरंगा फहराया। इस मौके पर बहल ने कहा कि हम उन क्रांतिकारी शहीदों को नमन करते हैं, जिनकी कुर्बानी की बदौलत हम आजादी पा सके। इस मौके पर पूर्व प्रधान दिनेश शर्मा, कुलविंदर फुल्ल, उप प्रधान मनीष चोपड़ा, श्रीराम आनंद, कोषाध्यक्ष परमिंदर सिंह, पीआरओ जनक राज, एनके कांसरा, डॉ. विपुल त्रिखा, केवल शर्मा, सुधीर कपूर, गोपाल कृष्ण लुंबा, जगन नाथ सैनी, अरुण वशिष्ट, साहिल अरोड़ा, चरणजीत ग्रोवर, जितेंद्र पाल सिंह ढिल्लों, मोहित सलूजा, सेवा सिंह व अन्य सदस्य उपस्थित थे ।