विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 22, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जालंधर में AAP का बढ़ा उत्साह, 100 परिवारों ने थामा पार्टी का दामन

By Pankaj DwivediEdited By:
Published: Tue, 22 Jun 2021 01:18 PM (IST)

पंजाब की महिला विंग प्रधान राजविंदर कौर और जिला प्रधान ओलंपियन सुरिंदर सिंह सोढी ने कहा कि पंजाब मेंआम आदमी ...और पढ़ें

जालंधर में 100 परिवारों ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा है। जागरण
जालंधर में 100 परिवारों ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा है। जागरण

जालंधर, जेएनएन। महिला विंग पंजाब की प्रधान राजविंदर कौर और जिला प्रधान ओलंपियन सुरिंदर सिंह सोढी की अध्यक्षता में आम आदमी पार्टी के साथ शहर के लोगों का जुड़ना जारी है। डॉ. संजीव शर्मा सह प्रधान डाक्टर विंग और राजीव आनंद, ब्लॉक प्रधान रामा मंडी के प्रयास से शहर के 100 परिवारों ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा है। इस मौके पर वार्ड नं 9 के प्रधान गुरविंदर सिंह, उप प्रधान यादविंदर सिंह और यूथ प्रधान जसप्रीत ने एहम भूमिका अदा की ओर आए हुए लोगों का आभार प्रकट किया।

पंजाब की महिला विंग प्रधान राजविंदर कौर और जिला प्रधान ओलंपियन सुरिंदर सिंह सोढी ने कहा कि पंजाब मेंआम आदमी पार्टी को लेकर लोगों में उत्साह है। पार्टी की नीतियों और दिल्ली में अरविंद केजरीवाल सरकार के किया गए कार्यों को देखते हुए पंजाब के लोगों में भी बदलाव की भावना है। उन्होंने कहा की जिस तरह दिल्ली में केजरीवाल सरकार की दिन-प्रतिदिन लोकप्रियता बढ़ रही है, उसे देखते हुए पंजाब के लोगों का मानना है कि पंजाब में भी इस बार आम आदमी पार्टी की सरकार बननी चाहिए। पंजाब में भ्रष्टाचार का जो बोलबाला है, उसका अंत सिर्फ और सिर्फ आम आदमी पार्टी ही कर सकती है।     

डॉ. संजीव शर्मा और राजीव आनंद ने कहा कि आम आदमी पार्टी के कार्यों के आधार पर चुनावों में वोट मांगने जाती है जबकि दूसरी पार्टियां दोफड़ की राजनीति करती हैं। आम आदमी पार्टी सबको साथ लेकर चलने में यकीन रखती है। बहुत जल्द कांग्रेस और अकाली दल के टी-20 मैच का अंत होने वाला है। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता बहुत जल्द इन भ्रष्टाचारियों को सबक सिखाने के लिए आतुर है। 

इस मौके पर विशेष तौर पर कोमलदीप सिंह सीनियर उप प्रधान स्पोर्ट्स विंग, स सज्जन सिंह एक्स हल्का इंचार्ज सुल्तानपुर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। जिला उप प्रधान हरचरण सिंह संधू ने आए हुए सभी लागों को पार्टी की नीतियों से अवगत करवाया। बलवंत सिंह भाटिया उप प्रधान एस सी विंग जालंधर, गुरप्रीत सिंह ज्वाइंट सेक्रेटरी महिला विंग जालंधर, मंजीत सिंह, तेजपाल सिंह, संजय गिल, के के शर्मा, राजेश दता, कैप्टन किशन, ए एन सहगल, सुभाष प्रभाकर, श्रीमंत कमलेश जी, प्रितोष, भूपी सिंह ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।