यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 13, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
होशियारपुर के दसूहा में दर्दनाक हादसा, दो टिप्परों की चपेट में आई लकड़ी से लदी पिकअप; गुरदासपुर के 3 युवकों की मौत
दसूहा में मंगलवार सुबह हुए सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। हाजीपुर चौक में तीन वाहनों की ...और पढ़ें

दसूहा, (होशियारपुर), जागरण संवाददाता। दसूहा में मंगलवार सुबह 3:00 बजे के करीब हुए सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। हादसा हाजीपुर चौक के पास हुआ। हादसे में मरने वाले तीनों युवक गुरदासपुर के रहने वाले थे। जिनकी पहचान रसूलपुर के रहने वाले 30 वर्षीय सुभाष पुत्र मनोहर, कृष्णा नगर के रहने वाले 30 वर्षीय दानिश पुत्र फरमान मसीह व हीरा पुत्र सरदारा मसीह के रूप में हुई है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुबह करीब 3:00 बजे हाजीपुर चौक में तीन वाहनों की हुई भिड़ंत में तीन युवकों की मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि पठानकोट से टांडा की तरफ जा रहे दो टिप्परों बीच में एक लकड़ी से भरी पिकअप में तीन युवक सवार थे, जा रहे थे। इस दौरान सबसे आगे चल रहे टिप्पर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी। अफरा-तफरी में स्पीड कम करने के चक्कर में पिकअप चालक ने भी ब्रेक लगा दी और पीछे से आ रहे तेज रफ्तार टिप्पर में इस वाहन को टक्कर मार दी। लकड़ी से भरा वाहन के दोनों टिप्परों के बीच परखच्चे उड़ गए और वाहन में सवार तीनों युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने पिकअप को पीछे से टक्कर मारने वाले टिप्पर चालक पर पर्चा दर्ज कर लिया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में पहुंचा दिया है।
-----------
यह भी पढ़ें : टांडा-होशियारपुर रोड पर बस हादसा, एक की मौत; 30 घायल
इससे पहले सोमवार को टांडा-होशियारपुर रोड पर गांव रामपुर के पास बस हादसे का शिकार हो गई, जिस कारण 30 लोग जख्मी हो गए। जबकि एक की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब लुधियाना से वाया होशियारपुर और टांडा के रास्ते गुरदासपुर जा रही निजी कंपनी की बस स्कूटी को चपेट में लेते हुए हुए पेड़ से जा टकराई। इसके कारण स्कूटी सवार सुखजिंदर सिंह पुत्र लखवीर सिंह वासी कंधाला जट्टा की इलाज के दौरान मौत हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि बस के अगले हिस्से के दो टुकड़े हो गए। इस कारण आठ साल की बच्ची व महिला इंजन और सीट में फंस गई जिन्हें एक घंटे के बाद बस को काटकर बाहर निकाला। जख्मियों को टांडा व होशियारपुर के अस्पताल में भेज दिया गया।
