शहर में फिर लगे नवजोत सिंह सिद्धू के होर्डिंग, करतारपुर कॉरिडोर खोलने का दिया श्रेय Jalandhar News
शहर में चर्चित यह होर्डिंग यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौतम सेठ ने लगवाए हैं। गौतम सेठ इससे पहले भी नवजोत सिंह सिद्धू के समर्थन में बोर्ड शहर में लगवा चुके हैं।
जालंधर, जेएनएन। कांग्रेसी नेता और कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू एक बार फिर शहर की राजनीति में चर्चा का विषय बन गए हैं। सिद्धू की फोटो वाले होर्डिंग्स शहर में लगे हैं। इन होर्डिंग्स पर गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की बधाई के साथ-साथ करतारपुर कॉरिडोर खुलने का श्रेय भी नवजोत सिंह सिद्धू को दिया गया है।
शहर में चर्चित यह होर्डिंग यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौतम सेठ ने लगवाए हैं। गौतम सेठ इससे पहले भी नवजोत सिंह सिद्धू के समर्थन में बोर्ड शहर में लगवा चुके हैं। स्थानीय निकाय मंत्री पद से हटाने के बाद से ही शांत चर रहे नवजोत सिंह सिद्धू हाल ही में गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाशोत्सव से पहले करतारपुर कॉरिडोर खुलने के मौके पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के निमंत्रण और इसी समारोह में इमरान खान के कसीदे पढ़ने के बाद चर्चा में हैं।
यही नहीं जालंधर में नवजोत सिंह सिद्धू के होर्डिंग इसलिए भी चर्चा में हैं। क्योंकि सिद्धू को सबसे अधिक विरोध जालंधर में ही झेलना पड़ा है। जालंधर में अवैध कॉलोनियों और इमारतों पर कार्रवाई और निगम के अफसरों को सस्पेंड करने के बाद उनका बहुत विरोध हुआ था।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें