Move to Jagran APP

Tokyo Olympics 2020 : जालंधर के हाकी खिलाड़ियों को बटर चिकन, मक्के की रोटी-सरसों का साग व आलू पराठा पसंद

जालंधर के तीन खिलाड़ी हॉकी टीम कप्तान मनप्रीत सिंह मनदीप सिंह व हार्दिक सिंह शानदार हाकी खेलने के साथ-साथ खाने के भी शौकीन हैं। जब वह घर पर होते हैं तो घरवालों के साथ हमेशा मनपसंद खाने का ही लुफ्त उठाते हैं।

By Edited By: Published: Thu, 29 Jul 2021 04:00 AM (IST)Updated: Thu, 29 Jul 2021 12:22 PM (IST)
Tokyo Olympics 2020 : जालंधर के हाकी खिलाड़ियों को बटर चिकन, मक्के की रोटी-सरसों का साग व आलू पराठा पसंद
भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह की फाइल फोटो।

कमल किशोर, जालंधर। टोक्यो ओलिंपिक में खेल रहे जालंधर के तीन खिलाड़ी हॉकी टीम कप्तान मनप्रीत सिंह, मनदीप सिंह व हार्दिक सिंह शानदार हाकी खेलने के साथ-साथ खाने के भी शौकीन हैं। खिलाड़ी घर से अधिकतर बाहर ही रहते हैं और घर में बना खाना कम ही खाते हैं। जब तीनों घर आते हैं तो पारिवारिक सदस्यों से अपने मनपसंद खाने की डिमांड करते हैं। जालंधर के इन तीनों खिलाड़ियों से ओलिंपिक में देशवासियों को काफी उम्मीदें हैं। तीनों अपनी सेहत का भी ख्याल रखते हैं।

loksabha election banner

मनदीप की पसंद मक्के की रोटी और सरसों का साग

लाकडाउन में मनदीप ने घर में ही एक्सरसाइज कर सिक्स पैक निकाल लिए थे। मनदीप की पहली पसंद मक्की की रोटी, सरसों का साग व चिकन है। हमिंदर सिंह ने बताया कि भाई मनदीप मक्की की रोटी व सरसों का साग खाने का शौकीन है। जब वह घर आता है तो मां दविंदरजीत से मक्की की रोटी व सरसों का साग जरूर बनवाता है। मनदीप को घर में बना हर प्रकार का चिकन खाना पसंद है। उसे घरवालों के साथ खाना बहुत पसंद है।

भारतीय टीम में शामिल हार्दिक सिंह और मनदीप सिंह।

हार्दिक को स्टीम्ड सब्जियां और बटर चिकन पसंद

हार्दिक की मां कमलजीत कौर ने बताया कि बेटा नान वेज में बटर चिकन खाना अधिक पसंद करता है। वेज में उसे स्टीम्ड सब्जियां अधिक पसंद हैं। जब वह घर आता है तो उसे खीर व मिल्क शेक बनाने के लिए जरूर कहता है। घर का बना खाना ही अधिक पसंद करता है।

मनप्रीत को भाता है मां के हाथों का आलू का पराठा

भारतीय हाकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह को मां मनजीत कौर के हाथों का बना आलू का पराठा सबसे ज्यादा पसंद है। वह जब भी घरवालों के साथ होता है तो पराठे की डिमांड करता है। प्रोटीन युक्त हरी सब्जियों को भी पहल देता है। तली चीजों से परहेज करता है।

यह भी पढ़ें - जालंधर में सिद्धू के आने से पहले डीसी ऑफिस रोड पर सुरक्षा घेरा मजबूत, नाकाबंदी से लोग परेशान


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.